फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Cyber crime News fraudster arrested for 18 crore Rupees Fraud By Dubai fake company

Dehradun: कमाई का लालच देकर देशभर में 18 करोड़ ठगने वाला गिरफ्तार, दुबई की फर्जी कंपनी बनाकर ऐसे लगाता था चपत

Sun, 08 Oct 2023 07:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Oct 2023 07:24 PM IST
सार

Dehradun Cyber crime News: आरोपी ने दुबई की फर्जी कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से यह ठगी की थी। उसके खिलाफ 18 राज्यों में कुल 392 शिकायतें हैं।

विज्ञापन
Dehradun Cyber crime News fraudster arrested for 18 crore Rupees Fraud By Dubai fake company
साइबर क्राइम - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

साइबर पुलिस ने 18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। उसने देहरादून के एक युवक को भी कमाई का लालच देकर 14 लाख रुपये ठगे थे। आरोपी ने दुबई की फर्जी कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से यह ठगी की थी। उसके खिलाफ 18 राज्यों में कुल 392 शिकायतें हैं। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि देहरादून निवासी सन्नी जैन को व्हाट्सएप पर ऑनलाइन कमाई कराने संबंधी मैसेज आया था। इसमें मैसेज भेजने वाले ने खुद को कैरियर बिल्डिंग कंपनी का एचआर बताया।
विज्ञापन


Dehradun: नमक के तेजाब से पुराने स्टांप को कोरा कर देता था पालीवाल, ऐसे करता था पूरा खेल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जॉब ऑफर के दो लिंक भेजे गए, जिनके माध्यम से उसे टेलीग्राम एप पर एक ग्रुप से जोड़ा गया। शुरुआत में कुछ कमाई हुई। इसके बाद अधिक कमाई का झांसा देकर अलग-अलग तारीखों में 14 लाख रुपये ठग लिए गए। साइबर थाना पुलिस ने जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। मोबाइल नंबर और बैंक खातों के आधार पर जांच की गई।

इसमें हरमीत सिंह बेदी निवासी चंडीगढ़ रोड लुधियाना को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से तीन मोबाइल, मैक बुक एयर और एक चेक बुक बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने दुबई की कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाई थी। इनके जरिए वह फर्जी अकाउंट खोलता था।

देशभर में 18 करोड़ रुपये की ठगी की

इसके बाद क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर भी लोगों से पैसे जमा कराता था। आरोपी ने अब तक देशभर में 18 करोड़ रुपये की ठगी की है। आरोपी को आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, हिमाचल, केरल, उड़िसा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, हरियाणा, छत्तीसगढ़ की पुलिस तलाश कर रही है। इन राज्यों में उसके खिलाफ 392 शिकायतें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed