फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Minister handed over appointment letters to 332 newly appointed personnel.

Dehradun News: 332 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्तिपत्र

Tue, 06 Oct 2026 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister handed over appointment letters to 332 newly appointed personnel.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आयुष विभाग के 271 और कर्मचारी राज्य बीमा योजना के 61 एलोपैथिक फार्मेसी अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन की अपील की। कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ योग, आयुर्वेद और औषधीय जड़ी-बूटियों की समृद्ध परंपरा वाला राज्य है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को आयुष प्रदेश और ग्लोबल वेलनेस हब के रूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है। इससे लोगों को सस्ता-सुलभ इलाज मिलेगा। हर जिले में आयुष सेवाओं और पंचकर्म सेवाओं को आधुनिक बनाया जा रहा है और आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। आयुष सेतु पोर्टल से लोगों को सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि नकल माफिया पर कठोर कार्रवाई के साथ ही सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इससे योग्य अभ्यर्थी ही परीक्षा पास कर रहे हैं।
विज्ञापन

Iआयुष सेवाओं को जनसुलभ बना रहेI
आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सरकार आयुष सेवाओं को जनसुलभ बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और सेवाभाव के साथ निर्वहन करते हुए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में भूमिका निभाने की अपील की। मौकेइस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा रंजना राजगुरू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed