फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Cyber Crime cheated of Rs. 1.17 crore in name of investment in stock market

Dehradun: शेयर बाजार से मोटे मुनाफे के लालच में फंसा व्यक्ति, निवेश के नाम पर हुई 1.17 करोड़ की ठगी

Tue, 15 Apr 2025 12:16 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Apr 2025 12:16 AM IST
सार

पीड़ित ने साइबर पुलिस को बताया कि पिछले दिनों उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया था। इस ग्रुप पर कई लोग एडमिन बने हुए थे।

विज्ञापन
Dehradun Cyber Crime cheated of Rs. 1.17 crore in name of investment in stock market
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर जाखन निवासी एक व्यक्ति से 1.17 करोड़ रुपये ठग लिए। ठगों ने खुद को एक बड़ी कंपनी का प्रतिनिधि बताया था। उन्हें एप पर अच्छा खासा लाभ भी दर्शाया गया। लेकिन, जब उन्होंने अपने पैसे निकालने चाहे तो उनसे निवेश के नाम पर और अधिक रकम जमा कराने को कहा। लालच बढ़ता गया लेकिन जब वह अपना एक रुपया भी नहीं निकाल पाए तो उन्हें इस तरीके पर शक हुआ और साइबर थाने को शिकायत कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित ने साइबर पुलिस को बताया कि पिछले दिनों उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया था। इस ग्रुप पर कई लोग एडमिन बने हुए थे। ये सब अपने आप को आस्क इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स लिमिटेड के प्रतिनिधि बता रहे थे। इन सभी ने बताया था कि वह शेयर मार्केट निवेश के विश्लेषक के तौर पर काम करते हैं। ग्रुप पर कई ऐसे शेयर के बारे में बताया गया जिनसे लोगों ने अच्छा खासा लाभ कमाया है। यही नहीं बहुत से लोगों की कमाई के स्क्रीन शॉट भी इस ग्रुप पर अपलोड किए गए थे। इससे उन्हें भी यकीन हो गया कि यह ग्रुप सही है। इस पर उन्होंने भी निवेश की इच्छा जताई। ग्रुप की एडमिन प्रिया शर्मा ने उन्हें एक आस्कआईसीप्रो नाम की एप डाउनलोड करने को कहा।
विज्ञापन


Dehradun: सावधान...राजधानी में फिर सक्रिय हुआ ठक-ठक गिरोह, सिग्नल और भीड़भाड़ में कार सवारों को बना रहे शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में उन्होंने इस एप पर मौजूद बैंक खाते में गत 17 मार्च को अपनी पत्नी के खाते से 50 हजार रुपये जमा किए। इस रकम से कई शेयर खरीदे गए। इसका कुछ ही देर में 10 हजार रुपये लाभ भी एप पर दर्शाया गया। यह देखकर उन्हें और ज्यादा विश्वास आ गया। इसके बाद पीड़ित ने 50 हजार रुपये और जमा कर दिए। इनसे भी कथित रूप से शेयर खरीदे गए। इसके अगले दिन यह रकम बढ़कर डेढ़ लाख रुपये दर्शाई गई। लालचवश उन्होंने और भी रकम जमा कर दी। पीड़ित ने अपनी लाभ की रकम निकालनी चाही तो इस पर तमाम तरह की शर्तें दर्शाई गई।

मसलन आप पांच लाख रुपये से कम का भुगतान नहीं ले सकते। इस तरह जब उनका लाभ और मूल रकम 10 लाख रुपये से भी ज्यादा हो गई तो उन्होंने फिर निकालने का प्रयास किया। अब फिर निकालने की सीमा को बढ़ा दिया गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इस तरह एप पर मौजूद खातों में एनईएफटी, आरटीजीएस व अन्य माध्यमों से 1.17 करोड़ रुपये जमा कर दिए। गत चार अप्रैल तक यह रकम जमा कराई गई। सीओ साइबर अंकुश मिश्रा ने बताया कि ममाले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed