फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime Youth Defrauded Twice 1.15 Crore Swindled In Name Of investment FIR Registered

युवक से दो बार धोखाधड़ी: पहले निवेश फिर रेस्टोरेंट में गायक को बुलाने के नाम पर हड़पे 1.15 करोड़, FIR दर्ज

Thu, 16 Apr 2026 11:18 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 16 Apr 2026 11:18 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि एडीआर ट्रेडर्स के स्वामी अंकित सिंह रावत से उसकी मुलाकात प्रीतम सिंह चटवाल नाम के युवक के माध्यम से हुई थी। अंकित ने उनसे कहा कि वह बहुत बड़ा ट्रेडर है। इसके बाद उसके साथ धोखाधड़ी हुई।

विज्ञापन
Dehradun Crime Youth Defrauded Twice 1.15 Crore Swindled In Name Of investment FIR Registered
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

राजपुर थानाक्षेत्र निवासी एक युवक से व्यक्ति ने दो बार ठगी की है। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रदीप रावत के मुताबिक मामला गत मार्च का है। पीड़ित अभिषेक पारिख ने तहरीर में बताया कि एडीआर ट्रेडर्स के स्वामी अंकित सिंह रावत से उसकी मुलाकात प्रीतम सिंह चटवाल नाम के युवक के माध्यम से हुई थी। अंकित ने उनसे कहा कि वह बहुत बड़ा ट्रेडर है। विश्वास स्थापित करने के लिए उसने निवेश और लाभ से जुड़े कई दस्तावेज भी दिखाए। जब उन्हें विश्वास हो गया तो उसने निवेश का प्रस्ताव दिया कहा कि अगर 90 लाख रुपये का निवेश करोगे तो हर रोज 1.8 लाख रुपये का लाभ होगा।
विज्ञापन


बातों में आकर उन्होंने निवेश कर दिया। इसके बाद उन्हें कई दिनों तक जब कोई लाभ नहीं मिला तो उन्होंने बात की। इस पर कंपनी की ओर से एक ई-मेल आया। इसमें बताया गया कि उनकी रकम बढ़ रही है। यह भी बताया गया कि उनकी रकम पूरी तरह सुरक्षित है। मार्च में उन्होंने एक रेस्टोरेंट शुरू किया। इसके प्रमोशन के लिए चर्चा हो रही थी। इस दौरान अंकित ने कहा कि वह गायक दिलजीत दोसांझ को बहुत करीब से जानता है। वह उन्हें बुला सकता है। इसके लिए उसने 24 लाख रुपये देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: पेंशन रोकने के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार से चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा

इस पर वह तैयार हो गए। उन्होंने उसे 24 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उसने उनकी फ्लाइट टिकट और होटल के नाम पर डेढ़ लाख रुपये और ले लिए। वह कई दिनों तक इंतजार करते रहे लेकिन कोई भी गायक नहीं आया। ऐसे में उन्हें ठगी का अहसास हो गया। बताया कि वह आरोपी को कुल एक करोड़ 15 लाख पचास हजार रुपये दे चुके हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed