फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime Prostitution was going on in a rented room in Vikasnagar five including a woman arrested

Dehradun: विकासनगर में पुलिस का छापा, किराये के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, युवती समेत पांच गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 11:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Sep 2025 11:13 PM IST
सार

हरबर्टपुर में देह व्यापार के संचालन की गोपनीय सूचना मिली। एसएसपी ने एएचटीयू के प्रभारी हरिओम राज चौहान को कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार को एएचटीयू ने कोतवाली पुलिस के साथ मकान में छापा मारा।

विज्ञापन
Dehradun Crime Prostitution was going on in a rented room in Vikasnagar five including a woman arrested
देह व्यापार में गिरफ्तार युवक युवतियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) और विकासनगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात को हरबर्टपुर की सोनिया बस्ती में एक मकान में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। टीम ने युवती समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


टीम ने मौके से विकासनगर चिरंजीपुर के मंडी चौक के पास निवासी हरिकिशोर उर्फ राजकुमार, उत्तरकाशी जिले के बड़कोट के कांडा गांव निवासी मकान के केयर टेकर जयनारायण शर्मा, हरबर्टपुर के रामबाग निवासी ग्राहक विक्की, उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला और हरियाणा निवासी एक युवती को गिरफ्तार किया। देह व्यापार के संचालक हरिकिशोर ने पहले स्वयं को ग्राहक बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि एसएसपी को हरबर्टपुर में देह व्यापार के संचालन की गोपनीय सूचना मिली। एसएसपी ने एएचटीयू के प्रभारी हरिओम राज चौहान को कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार को एएचटीयू ने कोतवाली पुलिस के साथ मकान में छापा मारा। कमरों में पुलिस को तीन पुरुष, एक युवती व एक महिला के साथ 2350 रुपये और आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी फौजी बनकर किया जमीन का फर्जीवाड़ा, रानीपोखरी पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जयनारायण शर्मा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मकान राजकुमार ने किराये पर लिया है। वह मकान का केयर टेकर है। वह ग्राहकों और युवतियों को कमरे उपलब्ध कराता है। उसने बताया कि पुलिस के पहुंचने से आधा घंटा पहले राजकुमार मकान से बाहर गया था। महिला और युवती ने बताया कि राजकुमार ही उनसे फोन पर संपर्क कर ग्राहक उपलब्ध करवाता है। वह उन्हें गूगल पे के माध्यम से भुगतान करता है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया हरिकिशोर ने पहले स्वयं को ग्राहक बताया, लेकिन शक होने पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। उसने बताया कि राजकुमार भी उसका ही नाम है। उसे अधिकतर लोग इसी नाम से जानते हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हरियाणा निवासी महिला हाल में विकासनगर में ही रह रही है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed