हैवान बना बेटा: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आदित्य ने मां के माथे पर किए थे पांच वार, बुरी तरह कुचला चेहरा
Dehradun Crime News: उत्तर प्रदेश के डीएसपी मलखान सिंह के बेटे ने अपनी मां को सब्बल से वार कर मार डाला था। उनका शव बेडरूम में बिस्तर पर पड़ा मिला था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीएसपी के बेटे ने अपनी मां के माथे पर सब्बल से पांच वार किए थे। इसके साथ ही उनका चेहरा भी बुरी तरह कुचला हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने पुलिस को यह जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपी आदित्य को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
डालनवाला थाना क्षेत्र की जज कॉलोनी के भागीरथी एन्क्लेव में उत्तर प्रदेश के डीएसपी मलखान सिंह के बेटे ने अपनी मां को सब्बल से वार कर मार डाला था। उनका शव बेडरूम में बिस्तर पर पड़ा मिला था।
इस बात की जानकारी तब मिली जब मलखान सिंह पत्नी का फोन न उठाए जाने पर मुरादाबाद से देहरादून पहुंचे। उनका बेटा आदित्य सिंह भी वहीं पर मौजूद था। पता चला कि आदित्य ने मां की हत्या करने के बाद खुद के हाथ की नस भी काट ली थी।
Dehradun Robbery: डकैती के अगले ही दिन बिहार पहुंच गए थे बदमाश, मददगारों ने पूछताछ में बताई कई बातें
हालांकि, वह खतरे से बाहर था। पुलिस ने आरोपी आदित्य सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। उससे जब पूछताछ की गई तो बताया कि उसकी मां उसे टोकती थी। इसी बात से परेशान होकर उसने सब्बल से सोती हुई मां के सिर पर सब्बल से वार कर दिए।
बबीता सिंह के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें पता चला कि बबीता के माथे पर सब्बल के पांच वार थे। इससे उनका चेहरा पूरी तरह कुचल गया था। उधर, पुलिस ने आदित्य से रात में भी पूछताछ की। उसने फिर से वही बातें दोहराई कि उसकी मां उसे कहती थी कि उसने जीवन में कुछ नहीं किया।
अब तक परिवार को परेशान ही रखा। इन बातों से वह परेशान हो गया था। ऐसे में उसने गुस्से में आकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद जब पछतावा हुआ तो उसने खुद को भी मारने की कोशिश की। घर में रखे ब्लेड से उसने अपने हाथ की नस काट ली।