फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News Woman body found in tea garden murder suspected

Dehradun Crime: चाय बगान में झाड़ियों के बीच कट्टे में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका

Mon, 22 Sep 2025 11:47 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 22 Sep 2025 11:47 AM IST
सार

दून में एक हत्या का मामला सामने आया है। चायबगान में एक स्थानीय महिला की लाश दिखने की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Dehradun Crime News Woman body found in tea garden murder suspected
चाय बागान में मिली महिला की लाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बसंत विहार थाना क्षेत्र में चाय बागान के जंगलों में सोमवार सुबह 20 साल की युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को कट्टे में भरकर झाड़ियों में फेंका गया था। शुरुआती जांच में युवती की शिनाख्त प्रेमनगर निवासी विशाखा के रूप में हुई है। हत्या का शक उसके बड़े भाई विशाल पर है जो घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन


सीओ सिटी कुश मिश्रा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह करीब आठ बजे पीतांबरपुर मजार के पास जंगल में शव पड़ा होने की सूचना मिली। सिर कट्टे से बाहर नजर आने पर वहां से गुजर रहे बच्चे डर गए थे। उनके शोर मचाने पर आसपास से गुजर रहे राहगीर इकट्ठे हो गए। सूचना मिलने पर बसंत विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पाया कि झाड़ियों के बीच एक गड्ढे में सफेद कट्टे में शव बांधकर फेंका गया है। शव पर चोट या धारदार हथियार के निशान नजर नहीं आए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...चमोली: मां की छाती से लिपटे थे जुड़वा बच्चे, मलबे से निकाले तीनों शव, दिल दहलाने वाला मंजर देख रो पड़ा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

कुश मिश्रा ने बताया कि आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मौके पर पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की जिससे मृतका की शिनाख्त प्रेमनगर के स्मिथनगर निवासी विशाखा के तौर पर हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed