{"_id":"68a09524f7036a340101e24e","slug":"dehradun-crime-news-police-arrested-a-vicious-person-and-revealed-two-major-incidents-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: शातिर चोर; रात में बंद घरों की ऐसे करता था रेकी, तरकीब देख पुलिस भी हैरान, घटनाओं का किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: शातिर चोर; रात में बंद घरों की ऐसे करता था रेकी, तरकीब देख पुलिस भी हैरान, घटनाओं का किया खुलासा
Sat, 16 Aug 2025 08:18 PM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 16 Aug 2025 08:18 PM IST
सार
देहरादून पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा किया है। आरोपी बेहद चालाकी से वारदात को अंजाम देता था और पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाता था। गिरफ्तार आरोपी के पास से लाखों की ज्वैलरी और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
चोर गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देहरादून की नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर दो बड़ी घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपी की पहचान मनीष कुमार (34) के रूप में हुई है, जिसके पास से लगभग 15 लाख रुपये की चोरी की गई ज्वैलरी और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अपराधी बेहद शातिर है और सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए मुख्य मार्गों की जगह खाली प्लॉट, बागानों और घरों की छतों का इस्तेमाल करता था। वह रात में बंद घरों की रेकी करते समय अपने साथ एक पेट्रोल का डिब्बा रखता था, ताकि पकड़े जाने पर वह पेट्रोल चोरी करने का बहाना बना सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: तबाही लेकर आ रहा मानसून...आपदा में उजड़ जाते हैं हर साल 17 गांव, करोड़ों की संपत्ति का नुकसान
विज्ञापन
पूछताछ में उसने एक महीने पहले सरस्वती विहार में भी चोरी के इरादे से एक घर में घुसने और छेड़खानी की बात कबूली है। पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।