फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News loot from a businessman after taking his family hostage in his House

Dehradun: खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर कारोबारी के घर में घुसे बदमाश, परिवार को बंधक बनाकर की लूट

Thu, 06 Jun 2024 04:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Jun 2024 04:28 PM IST
सार

Dehradun Crime News: बुधवार रात करीब डेढ़ बजे चार बदमाश खुशहालपुर में कारोबारी फुरकान अहमद के घर में छत के रास्ते दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Dehradun Crime News loot from a businessman after taking his family hostage in his House
कारोबारी के घर में लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के विकासनगर में सहसपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर में चार अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नोक पर कारोबारी के परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने रुपये, लाखों के आभूषण लूटे और स्कूटी ले कर फरार हो गए। बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया था। चारों आरोपी कारोबारी की स्कूटी पर फरार होते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब डेढ़ बजे चार बदमाश खुशहालपुर में कारोबारी फुरकान अहमद के घर में छत के रास्ते दाखिल हुए। इस दौरान फुरकान, उनकी पत्नी, भतीजा, भतीजी और दो बेटियां बरामदे में सोए हुए थे। सभी बदमाश तमंचे दिखाकर दो छोटे बच्चों को छोड़कर परिवार के सभी लोगों को घर के एक कमरे के भीतर ले गए।
विज्ञापन


बदमाशों ने स्वयं को क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताया और फुरकान को नशा कारोबारी और बदमाश बताकर धमकाने लगे। कहा कि तेरी रोजाना की 50 हजार की आमदनी होती है। तेरे घर में लाखों के गहने और नगदी होने की सूचना है। बदमाशों ने गद्दे और सोफे के सीट भी फाड़ दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने फुरकान की पत्नी को छोड़कर सभी के हाथ बांध दिए। उसके बाद छोटे बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर फुरकान की पत्नी को तिजोरी वाले कमरे में चलने के लिए कहा। तिजोरी खोलने के बाद बदमाशों ने उसमें से करीब 80 हजार की नगदी और आभूषण निकल लिए। उसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर फुरकान अहमद की स्कूटी लेकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर एसपी देहात लोकजीत सिंह, सीओ विकासनगर भास्कार लाल शाह और थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पीड़ित कारोबारी में पुलिस को लूट की तहरीर दी है। थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed