फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime Case against five including advocate for fraud of 93 lakh Rupees

Dehradun: 93 लाख की धोखाधड़ी में अधिवक्ता समेत पांच पर केस, मोटी कमाई का लालच देकर हड़पी रकम

Tue, 02 Apr 2024 11:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Apr 2024 11:00 PM IST
सार

Dehradun Crime News: अधिवक्ता विकेश नेगी ने 29 दिसंबर 2022 को कचहरी परिसर में अपने चैंबर में मुलाकात कर प्रलोभन भरा प्रस्ताव दिया।

विज्ञापन
Dehradun Crime Case against five including advocate for fraud of 93 lakh Rupees
Fraud - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

देहरादून में 93 लाख रुपये की धोखाधड़ी में अधिवक्ता समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने पीड़ित को एक जमीन पर प्लॉटिंग कर मोटी कमाई का लालच दिया था। इसके लिए उन्होंने जाली दस्तावेजों का सहारा लिया। रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि लक्ष्मण चौक निवासी अशोक कुमार अग्रवाल ने इस मामले में शिकायत की थी। आरोप है कि अधिवक्ता विकेश नेगी ने 29 दिसंबर 2022 को कचहरी परिसर में अपने चैंबर में मुलाकात कर प्रलोभन भरा प्रस्ताव दिया। उन्हें लाडपुर स्थित नौ बीघा भूमि पर प्लॉटिंग करने कर कमाई का झांसा दिया गया था। इसके लिए उन्होंने 93 लाख रुपये हड़प लिए। इसके लिए उन्होंने फर्जी हस्ताक्षर करके जमीन संबंधित रसीदें बनाई हैं। देहरादून रजिस्ट्री कार्यालय के दस्तावेजों की जांच ऑनलाइन की गई तब पता चला कि जमीन के एक छोटे भाग की लगभग नौ रजिस्ट्रियां कराई गई हैं।
विज्ञापन


Haris Farooqui: आईएसआईएस एजेंट हारिस को लेकर दून पहुंची NIA की टीम, कई स्थानों पर लेजाकर की पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसा मांगने चैंबर पर गए तो विकेश नेगी ने एक व्यक्ति का परिचय योगेंद्र कुमार उपाध्याय के गुर्गे के रूप में कराते हुए बताया कि यह शॉर्प शूटर है। बताया कि उसने कई हत्याएं की हैं। इस दौरान धमकी भी दी गई। जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में अधिवक्ता विकेश नेगी, ड्राइवर दीपक, कमल प्रसाद निवासी लक्ष्मी रोड, योगेंद्र कुमार उपाध्याय उर्फ रोजी और कुमारी गीती प्रसाद निवासी सिविल लाइन बरेली उत्तर प्रदेश व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed