फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Couple arrested for buying vehicles on finance and selling them used to trap people by luring them

Dehradun: फाइनेंस पर वाहन लेकर बेचने वाले दंपती गिरफ्तार, लोगों को लालच देकर फंसाते थे दोनों

Thu, 24 Oct 2024 11:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Oct 2024 11:39 PM IST
सार

श्योमली निवासी विंग नंबर नौ प्रेमनगर ने पुलिस को शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनके पति अपराजित की मुलाकात अमन जायसवाल नाम के व्यक्ति से हुई थी। वह ओम साईं ट्रेडर्स के नाम से रेंटल बाइक की खरीद फरोख्त की कंपनी संचालित कर रहा था।

विज्ञापन
Dehradun Couple arrested for buying vehicles on finance and selling them used to trap people by luring them
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फाइनेंस पर वाहन लेकर उन्हें बेचकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक कार और दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। दोनों के खिलाफ पहले से ही चार मुकदमे दर्ज हैं। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि श्योमली निवासी विंग नंबर नौ प्रेमनगर ने पुलिस को शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनके पति अपराजित की मुलाकात अमन जायसवाल नाम के व्यक्ति से हुई थी। वह ओम साईं ट्रेडर्स के नाम से रेंटल बाइक की खरीद फरोख्त की कंपनी संचालित कर रहा था।
विज्ञापन


अमन ने अपराजित को कंपनी में पार्टनर बनाने का लालच दिया और उनके नाम से स्कूटर और मोबाइल फोन व अन्य सामग्री फाइनेंस करा ली। इसके साथ ही उनसे ढाई लाख रुपये भी हड़प लिए। पुलिस ने मार्च में मुकदमा दर्ज कर आरोपी अमन की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Haridwar: यूट्यूब से देखकर बनाते थे नकली शराब, फैक्टरी से यूपी का एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश

इस बीच पता चला कि अमन जायसवाल अपनी पत्नी संजना सिंह के साथ मिलकर ओम साईं ट्रेडर्स के नाम से रेंटल बाइक खरीद फरोख्त की कंपनी चलाता है। उसने अमन बेनीवाल नाम के व्यक्ति को मैनेजर भी रखा हुआ है। आरोपी अमन ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर लोगों को फाइनेंस पर बाइक व कार खरीदकर अपनी कंपनी में रेंट पर लगवाने का झांसा दिया। उन्हें लालच दिया गया कि इस काम से उन्हें अच्छी खासी आय हो सकती है।

इसके बाद वह इन वाहनों को दूसरे लोगों को बेच देता है। आरोपी ने अमन बेनीवाल की आईडी का इस्तेमाल कर भी कई वाहन फाइनेंस कराए हैं। पुलिस ने दोनों को ठाकुरपुर वसंत कुंज लेन नंबर एक से गिरफ्तार कर लिया। अमन जायसवाल मूल रूप से ग्राम बांस गांव, खाकड़ टोला दुधई, थाना विशनपुरा, जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

लोगों से जब्त कर लिए जाते हैं वाहन
फाइनेंस के वाहन यह बताकर बेचे जाते थे कि इन पर कोई नहीं है। इस तरह व्यक्ति जब किश्त नहीं चुकाते थे तो फाइनेंस कंपनी इन वाहनों को कब्जा लेती थी। इस तरह से उसने दोपहिया वाहन, कार, महंगे टैबलेट, स्मार्ट वॉच आदि फाइनेंस कराए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed