फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Controversy over Girdhari Lal Sahu statement; Women's Congress march to cabinet minister residence

Dehradun: गिरिधारी लाल साहू के बयान पर बवाल, महिला कांग्रेस ने किया कैबिनेट मंत्री आवास कूच

Fri, 02 Jan 2026 10:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Jan 2026 10:17 PM IST
सार

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यमुना कॉलोनी स्थित कैबिनेट मंत्री के आवास का घेराव करने के लिए कूच किया।

विज्ञापन
Dehradun Controversy over Girdhari Lal Sahu statement; Women's Congress march to cabinet minister residence
महिला कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश महिला कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्या मामले में वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरिधारी लाल साहू की ओर से महिलाओं पर दिए बयान के विरोध में प्रदर्शन कर कैबिनेट मंत्री के आवास कूच किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया।

विज्ञापन


प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यमुना कॉलोनी स्थित कैबिनेट मंत्री के आवास का घेराव करने के लिए कूच किया। पुलिस ने यमुना कॉलोनी के मुख्य गेट से पहले बैरिकेडिंग लगा कर कार्यकर्ताओं को आवास तक जाने से रोक दिया। इसके बाद महिला कार्यकर्ता सड़क पर बैठ कर नारेबाजी करने लगीं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौतेला ने कहा, अंकिता भंडारी हत्याकांड को तीन वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


हत्या मामले में जिस वीआईपी का जिक्र हुआ, उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि पिछले वर्षों में राज्य में जितने भी महिला अपराध के मामले हुए हैं, उनमें भाजपा नेताओं के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Ankita Murder Case: उर्मिला सनावर के घर पर पुलिस ने फिर से नोटिस चस्पा किए, मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रहीं

कैबिनेट मंत्री के पति ने बयान दिया कि बिहार से 20-25 हजार रुपये में लड़कियां आसानी से मिल जाती हैं। कांग्रेस पार्टी इस बयान की कड़ी निंदा करती है। कांग्रेस कैबिनेट मंत्री से भी स्पष्टीकरण व उनके पति को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करती है। कहा कि एक तरफ भाजपा सरकारें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं, भाजपा नेताओं की महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शा रही है।

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जिन्हें बाद में रिहा किया गया। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, महानगर अध्यक्ष उर्मिला ढौंडियाल थापा, पार्षद कोमल बोरा, संगीता गुप्ता, सविता सोनगर, रॉबिन त्यागी, पिया थापा, अनीता सकलानी, महासचिव पुष्पा पंवार, सुशीला शर्मा, अमृता कौशल, अनुराधा तिवारी, रितेश क्षेत्री, विनीत प्रसाद बंटू, गौरव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed