{"_id":"63767b23d50e43006b05d94e","slug":"dehradun-congress-parshad-and-employees-were-assaulted-and-supporters-created-ruckus-in-police-chowki","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: कांग्रेस की पार्षद और उनके कर्मचारी से मारपीट, समर्थकों ने पुलिस चौकी में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: कांग्रेस की पार्षद और उनके कर्मचारी से मारपीट, समर्थकों ने पुलिस चौकी में किया हंगामा
Fri, 18 Nov 2022 12:03 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 18 Nov 2022 12:03 AM IST
सार
पार्षद कोमल वोहरा निवासी कौलागढ़ रजनीकुंज एनक्लेव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह कॉलोनी के बाहर कांप्लेक्स के बाहर खड़ी थीं। यहां सफाई कर्मचारियों को सफाई के लिए निर्देश दे रही थीं।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में बल्लूपुर से कांग्रेस पार्षद और उनके कर्मचारी से मारपीट के बाद समर्थकों ने बिंदाल पुलिस चौकी में जमकर हंगामा किया। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर कर्मचारी को जाति सूचक शब्द कहे गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पार्षद कोमल वोहरा निवासी कौलागढ़ रजनीकुंज एनक्लेव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह कॉलोनी के बाहर कांप्लेक्स के बाहर खड़ी थीं। यहां सफाई कर्मचारियों को सफाई के लिए निर्देश दे रही थीं। उनके साथ पति दीप बोहरा भी मौजूद थे। आरोप है कि इस दौरान कांप्लेक्स से एक कर्मचारी राजेश आया और गालीगलौज शुरू कर दी। वहां मौजूद सफाई कर्मचारी ने विरोध किया तो राजेश ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
दीप बोहरा ने बीचबचाव का प्रयास किया तो राजेश और कांप्लेक्स मालिक आदित्य ने जान से मारने की धमकी दी। पार्षद ने विरोध किया तो दोनों ने उनके साथ धक्कामुक्की कर दी जिससे वह गिर गईं। आरोप है कि इस दौरान दो-तीन लोग और आ गए। उन्होंने बदतमीजी करते हुए हॉकी से हमले की कोशिश की। पति ने उन्हेें किसी तरह बचाया। सूचना पाकर उनके समर्थक भी पहुंच गए। इस दौरान राजेश और आदित्य समेत अन्य लोगों ने कांग्रेस नेता रितेेश क्षेत्री, अभिषेक पर रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इससे रितेश का सिर फट गया और उन्हें 18 टांके आए हैं। घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने बिंदाल पुलिस चौकी में जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल उनकी गिरफ्तारी की जाए। दीप बोहरा का आरोप है कि वहां गलत तरीके से कांप्लेक्स का निर्माण करवाया जा रहा है। कैंट थानाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि राजेश और आदित्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दून में भूमाफिया के हौसले बुलंद : लालचंद
कांग्रेस पार्षद पर हमले से कांग्रेस में आक्रोश है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि सरकार ऐसे भूमाफिया के खिलाफ जल्द कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की महिला पार्षद कोमल वोहरा अपने कर्तव्यों को निभाते हुए अतिक्रमण का विरोध कर रही थीं। इसी को लेकर भूमाफिया ने पार्षद पर हमला किया। कहा कि देहरादून में भूमाफिया के हौसले बुलंद हैं। जिस भूमाफिया ने पार्षद पर हमला किया है, उसका अतिक्रमण पहले भी तोड़ा जा चुका है। ये लोग फिर से अतिक्रमण कर रहे थे। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।