फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun climate is getting worse Thousands of vehicles reaching on weekends polluting air quality

Uttarakhand: वीकेंड पर पहुंचे रहे हजारों वाहन, दून की आबोहवा को कर रहे बीमार, वायुमंडल में बढ़ रहे जहरीले तत्व

Tue, 17 Jun 2025 10:37 AM IST
रेनू सकलानी अश्वनी त्रिपाठी, अमर उजाला, देहरादून
अश्वनी त्रिपाठी, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 17 Jun 2025 10:37 AM IST
सार

राजधानी देहरादून में वाहनों की बढ़ती संख्या यहां की आबोहवा को बीमार कर रही है। हाल ही में परिवहन विभाग ने वायु प्रदूषण फैलाने वाले 676 वाहनों से करीब दो करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला।

विज्ञापन
Dehradun climate is getting worse Thousands of vehicles reaching on weekends polluting air quality
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ग्रीष्मकालीन अवकाश ने दून की आबोहवा को बीमार कर दिया है। खासकर वीकेंड के दिनों में दूनघाटी पहुंच रहे हजारों वाहनों से निकल रहे धुएं में शामिल कार्बन मोनो ऑक्साइड व पीएम-10 चुनौती बन गए हैं। दून में पर्यटक वाहनों की बढ़ती संख्या से पीएम-10 व कार्बन मोनो ऑक्साइड का स्तर पहले ही मानक को पार कर रहा है।

विज्ञापन


गर्मी की छुटि़्टयों में हवा में यह दोनों तत्व और अधिक बढ़ गए हैं। सप्ताहांत में तो वायुमंडल में तैरते कार्बन की परत सेहत के लिए भी खतरा बन रही है। दून में वाहनों की बढ़ती संख्या यहां की आबोहवा को बीमार कर रही है। हाल ही में परिवहन विभाग ने वायु प्रदूषण फैलाने वाले 676 वाहनों से करीब दो करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन


वायु प्रदूषण पहले से अधिक
इन वाहनों की जांच में सामने आया कि अधिकांश वाहनों के धुएं से कार्बन मोनो ऑक्साइड, पीएम-10, कार्बन डाइऑक्साइड, बिना जले हाइड्रोकार्बन, नाइट्रोजन ऑक्साइड, सीसा जैसे जहरीले तत्वों का स्तर वायुमंडल में बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...फिर सिसका केदारनाथ: जले हुए शव...राख में बदले सपने, 44 जवानों ने किया रेस्क्यू पूरा, दहला देने वाला था मंजर

कुछ महीनों की पड़ताल में मालूम चला कि अवकाश के दौरान दून में वाहनों की संख्या बढ़ने से वायु प्रदूषण पहले से अधिक हो गया है। वीकेंड में शामिल शनिवार व रविवार को तो प्रदूषण का स्तर सप्ताह के अन्य दिनों का रिकार्ड तोड़ रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed