{"_id":"5f990d558ebc3e1a231f09a2","slug":"dehradun-chief-minister-trivendra-singh-rawat-inaugurates-bjp-mandal-training-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : मुख्यमंत्री ने किया भाजपा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने की दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : मुख्यमंत्री ने किया भाजपा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने की दी नसीहत
Wed, 28 Oct 2020 01:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग की ओर से देहरादून में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पार्टी की उपलब्धियां, ऐतिहासिक कार्य व निर्णय जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने की नसीहत दी। शिविर के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ अन्य वरिष्ठ भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी सरकार
भाजपा के हरिद्वार मंडल का प्रशिक्षण वर्ग बुधवार से भी शुरू हो गया है। मध्य हरिद्वार मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कार्यक्रम में कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी। बता दें हाईकोर्ट ने सीएम पर आरोपों के मामले में सीबीआई जांच के मंगलवार को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन