फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Chief Minister and Minister will be present in Assembly two days in week

देहरादूनः सप्ताह में इन दो दिन मुख्यमंत्री और मंत्री विधानसभा में रहेंगे मौजूद

Mon, 17 Feb 2020 07:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 17 Feb 2020 07:40 PM IST
सार

  • बुधवार और बृहस्पतिवार का दिन तय, वहीं से निपटाएंगे सरकारी कामकाज

विज्ञापन
Dehradun: Chief Minister and Minister will be present in Assembly two days in week
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत प्रदेश सरकार के कैबिनेट और राज्य मंत्री अब सप्ताह में दो दिन विधानसभा स्थित अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री ने बुधवार और बृहस्पतिवार के दिन तय कर दिए हैं। मुख्यमंत्री दोनों दिन सचिवालय की जगह विधानसभा में बैठकर ही सरकारी कामकाज निपटाएंगे।

विज्ञापन


त्रिवेंद्र सरकार ने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने के बाद अपनी कार्यशैली में बदलाव का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को मंत्रियों की विधानसभा परिसर स्थित कार्यालयों में उपस्थिति के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


हालांकि मंत्री इससे पहले भी विभागों से संबंधित बैठकें और अन्य कामकाज विधानसभा स्थित अपने कार्यालयों से ही करते थे। लेकिन, मुख्यमंत्री स्वयं कभी विधानसभा स्थिति कार्यालय में नहीं बैठे। मुख्यमंत्री प्रतिदिन सचिवालय स्थित अपने कार्यालय और आवास पर ही सरकारी कामकाज निपटाते थे। अब मुख्यमंत्री ने खुद भी दोनों दिन विधानसभा में ही बैठने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता के लिए रहेगी सुविधा 

नई व्यवस्था से जनता को सहूलियत मिलेगी। सप्ताह में दिन तय होने से अब उन्हें एक ही स्थान पर पूरा मंत्रिमंडल उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले प्रदेश के दूरदराज के हिस्सों से लोग देहरादून पहुंचते थे, लेकिन मंत्रियों की उपलब्धता तय नहीं होने से परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब तय दिनों पर एक ही परिसर में मुख्यमंत्री और मंत्री उपलब्ध रहने से जनता को राहत मिलेगी।

मंत्रिमंडल की बैठक भी विधानसभा में 

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक के लिए बुधवार का दिन तय है। विशेष परिस्थितियों में ही सरकार अन्य अन्य किसी दिन बैठक करती है। विधानसभा परिसर में बैठने की नई व्यवस्था के बाद पूरी संभावना है कि बुधवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठकें भी अब वहीं आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed