फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Chakrata Forest Division forest personnel Team caught 180 tins of illegal Lisa during checking

Chakrata Forest Division: वनकर्मियों ने चेकिंग के दौरान 180 टीन अवैध लीसा पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Sep 2024 05:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Sep 2024 05:18 PM IST
सार

वनकर्मियों की टीम को दो पिकअप वाहन चकराता क्षेत्र से विकास नगर की ओर आते दिखाई दिए। टीम ने रोका तो दोनों पिकअप से लगभग 180 टीन प्रतिबंधित लीसा मिला। 

विज्ञापन
Dehradun Chakrata Forest Division forest personnel Team caught 180 tins of illegal Lisa during checking
लीसा बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकराता वनप्रभाग रिवर रेंज डाकपत्थर में वनकर्मियों ने चेकिंग के दाैरान 180 टीन अवैध लीसा बरामद किया है। चकराता वनप्रभाग इन दिनों अवैध खनन व वन उपज की रोकथाम के लिए अंबाडी जलालिया बैरियर पर सघन चेकिंग अभियान चला रहा है। अभियान के दौरान मंगलवार को बैरियर के पास तड़के करीब चार बजे दो पिकअप वाहन चकराता क्षेत्र से विकास नगर की ओर आते दिखाई दिए। वनकर्मियों ने रोका तो दोनों पिकअप से लगभग 180 टीन प्रतिबंधित लीसा मिला। वन कर्मियों के द्वारा पूछताछ करने पर चालकों के पास कोई वैध अभिलेख नहीं मिले।

विज्ञापन


Roorkee: दर्दनाक...रोडवेज बस ने बाइक सवार किशोर समेत दो को रौंदा, 40 मीटर तक घसीटा, दोनों की मौत
विज्ञापन


दोनों पिकअप वाहन सहित पांच आरोपियों को वन कर्मियों ने पकड़ लिया। आरोपियों को वन अधिनियम के संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। कार्यवाई के दौरान एक दरोगा गौतम छेत्री, बैरियर इंचार्ज और सूरत सिंह नेगी, खजान सिंह चौहान देवशीष, दरोगा दीपक कोहली, अमित सिंह, संजय सिंह रावत, अरुण चौहान, आयुष तिवारी और अरविंदर भंडारी आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed