फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Roorkee: दर्दनाक...रोडवेज बस ने बाइक सवार किशोर समेत दो को कुचला, 40 मीटर तक घसीटा, दोनों की मौत, तस्वीरें

Tue, 24 Sep 2024 04:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Sep 2024 04:56 PM IST
सार

Roorkee Acciden News: बस ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस दाैरान दोनों बस के नीचे आ गए। बस के नीचे आने से वह करीब 40 मीटर तक घिसटते हुए गए।

विज्ञापन
Roorkee Accident Roadways bus ran over two bike riders dragged them for 40 meters both died
रुड़की में हादसा - फोटो : अमर उजाला

रुड़की में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। खटका और नगला इमरती के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। बस दोनों को करीब 40 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।



हालांकि पीछे से आ रहे एसएसपी ने बस को रुकवाया और दोनों दोनों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को मंगलौर के आमखेड़ी गांव में हुए खूनी संघर्ष की घटना के बाद शाम के समय एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल मौका मुआयना करने जा रहे थे।

Roorkee Crime:  खेत के मेढ़ के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से एक की हत्या, तीन घायल

Roorkee Accident Roadways bus ran over two bike riders dragged them for 40 meters both died
रुड़की में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

नगला इमरती और खटका के बीच उत्तराखंड रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो लोगों को चपेट में ले लिया। बस करीब 40 मीटर तक दोनों युवकों को घसीटते हुए ले गई। रोडवेज बस के पीछे ही एसएसपी का काफिला चल रहा था। एसएसपी ने किसी तरह से बस को रुकवाया।

Roorkee Accident Roadways bus ran over two bike riders dragged them for 40 meters both died
रुड़की में सड़क हादसे के बाद जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

आननफानन पुलिस ने दोनों को बस के नीचे से निकाला। दोनों की मौत हो चुकी थी। उन्हें सिविल अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया और शव मोर्चरी में रखवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roorkee Accident Roadways bus ran over two bike riders dragged them for 40 meters both died
रुड़की में सड़क हादसे के बाद जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने दोनों मृतकों की शिनाख्त मंदान (19) और शादाब (17) निवासी गढ़ी संघीपुर लक्सर के रूप में की है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं, एसएसपी प्रबेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Roorkee Accident Roadways bus ran over two bike riders dragged them for 40 meters both died
रुड़की में सड़क हादसे के बाद जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बस के नीचे आने से करीब 40 मीटर तक दोनों घिसटते हुए गए तो देखते ही राहगीरों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम भी माैके पर पहुंच गई। बताया कि उत्तराखंड रोडवेज परिवहन की बस को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed