फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun celebration for rahul gandhi as congress president

फीका रहा राहुल के गद्दी संभालने का जश्न, गिनती के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल

Sat, 16 Dec 2017 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Dec 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
dehradun celebration for rahul gandhi as congress president

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी संभालने का जश्न राजधानी में बेहद फीका रहा। कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में शनिवार को आयोजित जश्न में गिनती के चंद पहुंचे। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार ज्यादातर कार्यकर्ताओं के दिल्ली जाने के कारण भीड़ कम रही।

विज्ञापन


राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में शनिवार को कांग्रेस भवन में जश्न आयोजित हुआ। हालांकि आयोजन में करीब डेढ़ दर्जन कांग्रेसी जुटे। महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान के नेतृत्व में उन्होंने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन


चौहान ने कहा कि राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने से राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी और 2019 के लोक सभा चुनावों में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के आदर्श और प्रेरणास्त्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के अध्यक्ष बनने से पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं का विश्वास बहाल होगा और नए कार्यकर्ता जुड़कर संगठन को मजबूत करेंगे। पार्टी पदाधिकारी दीप बोरा ने कहा कि राहुल की ताजपोशी के बाद संगठन और कार्यकर्ता दोगुनी ऊर्जा के साथ काम करेंगे।

कम भीड़ पर दी सफाई

dehradun celebration for rahul gandhi as congress president
पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी आम कार्यकर्ता और जनता के साथ मिलकर काम करने वाले युवा हैं। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी महेश जोशी, पंकज मेसोन, अशोक कोहली, अर्जुन सोनकर, चरण कौशल, आरपी रतूड़ी, कमलेश रमन, मुकेश रेगमी, रिपुदमन, संजय शर्मा, संजय उनियाल, धर्मेंद्र, टीका राम पांडेय, मनोज, अभय, दीपक, मोहन काला, राजेश शर्मा, राजेश चमोली, चंदन लाल, अनूप पासी व आदर्श समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कम भीड़ पर दी सफाई
कांग्रेस मुख्यालय में कम कार्यकर्ता पहुंचने पर महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने सफाई दी। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर को राहुल गांधी के अध्यक्ष चुने जाने के मौके पर मुख्यालय में भव्य जश्न मनाया गया था। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे। शनिवार को औपचारिक कार्यक्रम नहीं था। ज्यादातर कार्यकर्ता दिल्ली में आयोजित जश्न में शामिल हुए।

मजबूत होगी कांग्रेस
राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार ने खुशी जताई है। कैंप कार्यालय में कार्यकर्ता बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ताजपोशी से पार्टी को नई दिशा मिलेगी।

कांग्रेस का इतिहास बलिदान, त्याग और देश प्रेम का रहा है। राहुल गांधी पार्टी की उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर सोम प्रकाश वाल्मीकि, विजय प्रताप मल्ल, दीपा चौहान, अजय चंदेल, सोनी यादव, अशोक कुमार, देविका रानी, प्रकाश, सुरेश गुप्ता, सुरेश परछे समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed