फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun: car hit tree near FRI, one died, one injured

देहरादून : देर रात बिन बताए कार पर सवार होकर घर से निकले दो दोस्त, हुई अनहोनी

Fri, 17 Apr 2020 01:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 17 Apr 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
dehradun: car hit tree near FRI, one died, one injured
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई - फोटो : amar ujala

राजधानी देहरादून में फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के पास गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हुई है और एक घायल है।

विज्ञापन


परिवार जनों ने पूछताछ में बताया कि दोनों देर रात्रि तक घर पर ही थे और लूडो खेल रहे थे। उसके बाद जब परिवार जन सो गए तो ये दोनों चुपके से बिना बताए निकल गए,  उनके निकलने का कोई भी कारण नहीं पता है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक देर रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर पुलिस को हादसे की सूचना मिली।

मोहम्मद अर्श मौके पर ही मृत

सफेद वरना कार हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए। जिनकी पहचान सतनाम सिंह पुत्र पंजाब सिंह और मोहम्मद अर्श पुत्र जाहिद हुसैन दोनों निवासी हेमहुंज कॉलोनी के रूप में हुई।

108 इमरजेंसी एंबुलेंस द्वारा मोहम्मद अर्श को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। जबकि सतनाम को मंहत इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया। अर्श के शव को फायर सर्विस के वाहन द्वारा कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों के परिजनों को मामले की सूचना दी गई। क्षतिग्रस्त कार और पेड़ को क्रेन द्वारा हाटाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed