{"_id":"5d9c49f98ebc3e93d47d7551","slug":"dehradun-bjp-expels-four-leaders-including-dehradun-mahila-morcha-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: भाजपा ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष समेत चार नेताओं को किया निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: भाजपा ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष समेत चार नेताओं को किया निष्कासित
Tue, 08 Oct 2019 02:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 08 Oct 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
bjp jammu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में भाजपा ने देहरादून महिला मोर्चा की अध्यक्ष समेत चार नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा ने आज देहरादून और ऊधमसिंह नगर जिले के चार पदाधिकारियों को पार्टी से निकाल दिया है।
विज्ञापन
इन चारों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। निष्कासित पदाधिकारियों में देहरादून की महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया पंत, दुग्ध संघ अध्यक्ष उमा डबराल के साथ ही ऊधमसिंह नगर जिले के भाजपा सदस्य गोविंद सिंह जिम्वाल और हरीश भंडारी शामिल हैं।
विज्ञापन
इससे पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष सुबोध बगवाड़ी और सदस्य आनंद प्रकाश नौटियाल को निष्कासित किया जा चुका है।
विज्ञापन