फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun: bike accident, boy killed who worked in noida

देहरादूनः सिटी बस से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, नोएडा में जॉब करता था मृतक

Tue, 18 Feb 2020 09:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 18 Feb 2020 09:40 PM IST
सार

  • प्रेमनगर में अनियंत्रित होकर बाइक के सड़क पर फिसलने से हुआ हादसा
  • चालक बस को छोड़कर भागा, नोएडा की प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था युवक

विज्ञापन
dehradun: bike accident, boy killed who worked in noida
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमनगर में मंगलवार दोपहर सिटी बस के नीचे आने से बाइकसवार युवक की मौत हो गई। हादसा बाइक सड़क पर फिसलने के कारण सामने से आ रही बस की चपेट में आने से हुआ। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। युवक नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी था। 

विज्ञापन


चकराता के जोगियों निवासी अर्जुन सिंह (23) मंगलवार दोपहर बाद 3:30 बजे के करीब बाइक से प्रेमनगर से देहरादून की तरफ जा रहा था। पुलिस के मुताबिक बाइक की गति काफी तेज थी। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक सड़क पर काफी दूर तक फिसलते चली गई। इसी दौरान सामने से तेजी से आ रही सिटी बस बाइक से भिड़ गई और अर्जुन सिंह बस के पहिए के नीचे आ गए। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। बीच-बाजार हादसा होने के कारण घटनास्थल की तरफ लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल अर्जुन को दून अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के चलते काफी देर तक जाम की स्थिति रही। पुलिस ने बस और बाइक को वहां से हटाकर यातायात को सामान्य किया है। एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि अर्जुन नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। मंगलवार को वह नोएडा जाने वाला था। बस चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों के आने के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुबंधित बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल

देहरादून से सहारनपुर जा रही उत्तराखंड डिपो की अनुबंधित बस मंगलवार शाम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई। हादसे में चालक सहित करीब 10 सवारियां घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे से करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। 

देहरादून डिपो की अनुबंधित बस मंगलवार शाम चार बजे बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में मोहंड के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई। बस में करीब 20 सवारियां थीं। बस के पलटते ही उसमें बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने आननफानन घायल मुसाफिरों बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना थी।

मौके पर पहुंची बिहारीगढ़ पुलिस ने घायल चालक विशाल निवासी अलीपुर संभालकी थाना फतेहपुर, संजय कुमार, अशोक कुमार, श्याम मल्होत्रा निवासी यमुनानगर, दिनेश मित्तल निवासी सहारनपुर, जितेंद्र और लक्की निवासी देहरादून, शाहीन और सईद निवासी सहारनपुर को फतेेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सभी की हालत सामान्य बताई गई है। वहीं बीच सड़क पर बस पलटने के कारण जाम लग गया। इस वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed