फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun: big tree fell on running car woman died

देहरादूनः देर रात आईएमए के पास चलती कार पर गिरा पेड़, महिला की मौत

Sat, 15 Feb 2020 11:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 15 Feb 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
dehradun: big tree fell on running car woman died
चलती कार पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

देर रात इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) के पास चलती कार पर एक पेड़ गिर गया। हादसे में महिला की मौत हाे गई। जबकि महिला का पति और बेटी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ा पेड़ दीमक लगने के कारण कमजोर हो चुका था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात कैंट थाना क्षेत्र के तहत आईएमए के पास यह हादसा हुआ। देर रात प्रेमनगर से एक कार शहर में आ रही थी। तभी अचानक सड़क किनारे खड़ा भारी-भरकम पेड़ कार पर गिर गया। इससे कार में बैठी महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

घायलों को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया

सूचना मिलते ही कैंट कोतवाली से इंस्पेक्टर संजय मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

महिला कार की पिछली सीट पर बैठी थी। महिला की पहचान प्रियंका गुप्ता (36) पत्नी नितिन निवासी संचार विहार, वसंत विहार के रूप में हुई। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि कार में सवार महिला के पति नितिन और उनकी सात साल की बेटी घायल हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed