फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Before President visit foreigners stay in military area but no one knows

Dehradun: राष्ट्रपति के दौरे से पहले सैन्य क्षेत्र में रुककर चला गया विदेशी नागरिक, किसी को नहीं लगी भनक

Thu, 05 Jan 2023 12:02 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Jan 2023 12:02 AM IST
सार

सूत्रों के अनुसार कैंट बोर्ड लंढौर के डोमास इन कॉटेज में आस्ट्रेलिया का एक नागरिक मोंटगोमरी जेम्स थोमस 24 से 28 अक्तूबर तक ठहरा हुआ था। 

विज्ञापन
Dehradun: Before President visit foreigners stay in military area but no one knows
सैन्य क्षेत्र में रुककर चला गया विदेशी नागरिक - फोटो : istock

विस्तार

प्रशासन को बिना सूचना दिए जिले में विदेशी नागरिकों को ठहराने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दिनों विकासनगर में ऐसा मामला प्रकाश में आया था। अब कैंट क्षेत्र में इस तरह का मामला सामने आया है। यहां विदेशी नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से करीब एक माह पहले आया और चार दिन रुकने के बाद चला भी गया लेकिन कैंट बोर्ड को इसकी जानकारी नहीं मिली।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कैंट बोर्ड लंढौर के डोमास इन कॉटेज में ऑस्ट्रेलिया का एक नागरिक मोंटगोमरी जेम्स थोमस 24 से 28 अक्तूबर तक ठहरा हुआ था। नियमानुसार इस विदेशी नागरिक की सूचना कैंट बोर्ड को दी जानी चाहिए थी। हालांकि, ऐसा नहीं किया गया। जो कि सैन्य क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर बड़ा मामला है। मसूरी ग्रामीण समिति (एनजीओ) के सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने विदेशी नागरिक को डोमास में ठहराया था।
विज्ञापन


इसकी जानकारी डोमास प्रबंधन को दी थी। वहीं, कैंट बोर्ड लंढौर के सीईओ अभिनव कुमार सिंह ने कहा कि विदेशी नागरिक के ठहरने से संबंधित किसी भी प्रकार की अनुमित कैंट बोर्ड से नहीं ली गई। विदेशी नागरिक के बारे में भी कैंट बोर्ड को कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकासनगर में भी आया था ऐसा मामला
बता दें कि पांच दिन पहले विकासनगर क्षेत्र में भी विदेशी नागरिकों को ठहराने का मामला सामने आया था। हरबर्टपुर के लेहमन क्रिस्चियन अस्पताल के प्रबंधक के खिलाफ इस मामले में एलआईयू ने मुकदमा दर्ज करवाया था। एलआईयू के उपनिरीक्षक मनोज कुमार का आरोप है कि प्रबंधक डॉक्टर मैथ्यू सैमुअल ने हॉस्पिटल के गेस्ट हाउस में पिछले साल दिसंबर में चार विदेशी नागरिकों को ठहराया था। जिसकी सूचना पुलिस व एलआईयू को नहीं दी गई थी।

रक्षा संपदा ने भेजा नोटिस
सूत्र ने बताया कि डोमास इन ओल्ड ग्रांड बंग्लो (ओजीबी) है। ये बी-3 लैंड (सैन्य भूमि) पर है। नियमानुसार इस ओजीबी का इस्तेमाल सिर्फ आवास के लिए किया जा सकता है। हालांकि, लंढौर क्षेत्र में कई ऐसे ओजीबी हैं, जिनका इस्तेमाल कॉमर्शियल रूप में किया जा रहा है। देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित रक्षा संपदा कार्यालय को हाल ही में इस संबंध में शिकायत मिली है। जिस पर रक्षा संपदा कार्यालय ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों को इस संबंध में नोटिस जारी किया है। रक्षा संपदा अधिकारी कौशल गौतम ने कहा कि नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed