फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Bar Association Election 2024 Result: Rajiv Sharma Elected As President after Long wait

Dehradun Bar Association Election Result : अध्यक्ष पद पर राजीव शर्मा का कब्जा, राजवीर बिष्ट दोबारा बने सचिव

Wed, 28 Feb 2024 06:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Feb 2024 06:03 PM IST
सार

Dehradun Bar Association Election 2024 Result: बार एसोसिएशन के चुनाव में 51 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव में इस बार 70.11 फीसदी मतदान हुआ था। 3,815 अधिवक्ता मतदाताओं में से 2,675 ने वोट दिया था। 

विज्ञापन
Dehradun Bar Association Election 2024 Result: Rajiv Sharma Elected As President after Long wait
राजीव शर्मा बने अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन में इस बार राजीव शर्मा उर्फ बंटू भाई ने लंबे समय बाद अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। उन्होंने नौ बार के अध्यक्ष रहे अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल को 66 मतों से हराया है। बंटू बीते कई वर्षों से अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे थे। इसके साथ ही सचिव पद पर राजबीर बिष्ट और उपाध्यक्ष पद पर भानू प्रताप सिसौदिया इस बार भी सीट बचाने में कामयाब रहे। इनके अलावा कार्यकारिणी के कई और सदस्यों ने भी जीत दोहराई है।

विज्ञापन


देहरादून बार एसोसिएशन के चुनाव में मंगलवार को मतदान हुआ था। कुल 3815 अधिवक्ता मतदाताओं में से 2675 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। इसके बाद बुधवार को सुबह करीब 10 बजे से मतगणना शुरू हुई। शाम करीब पांच बजे जब परिणाम आए तो चौंकाने वाले थे। लगातार छह बार से कार्यकारिणी में रहे (पांच बार सचिव व एक बार अध्यक्ष) निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा उर्फ चीनी अध्यक्ष पद की दौड़ में 715 वोट पाकर तीसरे नंबर पर खिसक गए।
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश की अर्थव्यस्था ने लगाई बढ़ी छलांग, 7.03 %, रही विकास दर, आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट आई सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय तक उनके जोड़ीदार रहे मनमोहन कंडवाल को भी 865 वोटों के साथ दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। पहले नंबर पर रहे राजीव शर्मा उर्फ बंटू भाई को सबसे अधिक 931 वोट पड़े। इस तरह उन्होंने मनमोहन कंडवाल को 66 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया।

राजीव शर्मा दो बार अध्यक्ष और दो बार सचिव रह चुके हैं। अंतिम बार वह कार्यकारिणी में 2017 में रहे थे। उस वक्त अध्यक्ष पद पर उन्हें मनमोहन कंडवाल ने हराया और इसके बाद लगातार पांच बार अध्यक्ष रहे। इस दरम्यान दो साल कोरोनाकाल के चलते चुनाव नहीं हुए थे।

अध्यक्ष के चुनाव में सबसे कम वोट अधिवक्ता शिवचरण सिंह रावत को पड़े। उनके खाते में कुल 28 वोट आए। जबकि, चौथे नंबर पर रहे आलोक घिल्डियाल को महज 115 वोट से ही संतोष करना पड़ा। उधर, पिछली बार सचिव पद पर चुने गए राजबीर सिंह बिष्ट इस बार भी अपनी सीट बचा गए। जबकि, उपाध्यक्ष पद पर भानू प्रताप सिसौदिया ने लगातार चौथी बार जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed