फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Bangladeshi citizen caught at airport regarding Lok Sabha elections checking 14800 US dollars recover

Dehradun: लोकसभा चुनाव को लेकर एयरपोर्ट पर कड़ी चेकिंग, बांग्लादेशी नागरिक से 14800 अमेरिकी डॉलर बरामद

Wed, 17 Apr 2024 07:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Apr 2024 07:47 PM IST
सार

छताछ में बांग्लादेशी नागरिक ने संयुक्त टीम को बताया कि वो एक रोमन गिफ्ट कंपनी मे काम करता है। वह सउदी अरब से दिल्ली होते हुए जौलीग्रांट पहुंचा था।

विज्ञापन
Dehradun Bangladeshi citizen caught at airport regarding Lok Sabha elections checking 14800 US dollars recover
देहरादून एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव को देखते हुए चेकिंग अभियान के दौरान देहरादून एयरपोर्ट पर एक बांग्लादेशी नागरिक से 14800 अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए हैं। यह नागरिक सउदी अरब से हवाई यात्रा करते हुए दिल्ली की फ्लाइट से एयरपोर्ट पहुंचा था। जहां पुलिस, सीआईएसएफ और आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने उसे पकड़ा। बाद में जांच पड़ताल के बाद उसे छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन

 
बता दें कि मंगलवार रात इनकम टैक्स विभाग के सहायक निदेशक आबिद अली ने प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को इस बारे में सूचना दी। जिस पर संयुक्त टीम ने एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान बांग्लादेशी नागरिक मौ. राफसन पुत्र मौ. सिराजुल इस्लाम निवासी सिहं बंगलादेश के पास से कुल 14800 अमेरिकी डॉलर बरामद किए।
विज्ञापन


Election Uttarakhand: ...जब नेताओं की फ्लीट देखने के लिए उमड़ी थी भीड़, राजीव गांधी प्रचार के लिए थे आए
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में बांग्लादेशी नागरिक ने संयुक्त टीम को बताया कि वो एक रोमन गिफ्ट कंपनी मे काम करता है। वह सउदी अरब से दिल्ली होते हुए जौलीग्रांट पहुंचा था। कंपनी की ओर से वह हैंडी क्राफ्ट आईटम खरीदने के लिए सहारनपुर जा रहा था। जिसके लिए वह 15000 डॉलर साथ लेकर आया था। लेकिन उसने अन्य सामान खरीदने में 200 डॉलर खर्च कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed