देहरादून ः सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत, पत्नी घायल, एक साल पहले हुई थी शादी
- अजबपुर फ्लाईओवर पर बाइक डिवाइडर से टकराई, टूट गया हेलमेट
- एक साल पहले हुई थी शादी, बाइक से जा रहे थे आईएसबीटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजबपुर फ्लाईओवर पर बाइक के डिवाइडर के टकराने से सेना के जवान की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। जवान ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन डिवाइडर से टकराकर वह भी टूट गया। सिर में गंभीर चोट के चलते जवान को नहीं बचाया जा सका। जवान की एक साल पहले ही शादी हुई थी।
डोईवाला के दूधली नागल निवासी सैनिक नरेश कुमार गुरुंग (25) इन दिनों छुट्टी पर गांव आया हुआ था। बुधवार दोपहर को वह पत्नी ज्योति गुरुंग को बाइक पर बैठाकर रिस्पना पुल की तरफ से आईएसबीटी जा रहा था। अजबपुर फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया।
डिवाइडर से टकराने के कारण हेलमेट टूटा
नतीजा यह हुआ कि बाइक सीधे डिवाइडर से टकरा गई। जवान ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन डिवाइडर से टकराने के कारण वह टूट गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पत्नी ज्योति के हाथ और शरीर के दूसरे हिस्सों में चोट लगी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां नरेश को मृत घोषित कर दिया गया।
नेहरू कालोनी थाना प्रभारी दिलबर नेगी ने बताया कि सिर में आई गंभीर चोट से नरेश की मौत हुई। नरेश की एक साल पहले ही शादी हुई थी। नरेश का बड़ा भाई भी सेना में बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।