फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun airport Terminal phase two ready CM Dhami will inaugurate on 14 February

Dehradun: एयरपोर्ट पर टर्मिनल फेज टू भवन बनकर तैयार, सीएम धामी बुधवार को करेंगे उद्घाटन, मिलेगी यह सुविधा

Mon, 12 Feb 2024 09:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 Feb 2024 09:04 PM IST
सार

Dehradun News: एयरपोर्ट टर्मिनल फेज टू का शुभारंभ बीते शुक्रवार को किया जाना प्रस्तावित था। लेकिन मुख्यमंत्री की व्यस्तता के कारण अब बुधवार को शुभारंभ किया जाएगा।

विज्ञापन
Dehradun airport Terminal phase two ready CM Dhami will inaugurate on 14 February
देहरादून एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को देहरादून एयरपोर्ट टर्मिनल फेज टू बिल्डिंग का शुभारंभ करेंगे। उनके साथ दिल्ली से वर्चुअल केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी जुडेंगे। फेज टू के निर्माण के बाद टर्मिनल 10 गुना बड़ा हो गया है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट टर्मिनल फेज टू का शुभारंभ बीते शुक्रवार को किया जाना प्रस्तावित था। लेकिन मुख्यमंत्री की व्यस्तता के कारण अब बुधवार को शुभारंभ किया जाएगा। जिसके बाद फेज वन बिल्डिंग को प्रस्थान और फेज टू को आगमन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। नई बिल्डिंग में चार एयरोब्रिज भी बनाए गए हैं। जिससे हवाई यात्री धूप और बारिश से बचते हुए विमानों तक आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन


PHOTOS: हरिद्वार में सीएम धामी का रोड शो...सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति महोत्सव में दिखा अद्भुत नजारा
विज्ञापन
विज्ञापन


फेज वन और टू के टर्मिनल को करीब 460 करोड़ की लागत से बनाया है। जिसका करीब दो साल पहले निर्माण शुरू किया गया था। आठ अक्टूबर 2021 को केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फेज वन का लोकार्पण किया था। फेज वन में कुल 28729 हजार वर्ग मीटर उपलब्ध है। फेज टू को जोड़े जाने के बाद कुल जगह 42776 हजार वर्ग मीटर हो गई है।

रेस्टोरेंट में ले सकेंगे चाय-कॉफी की चुस्की
एयरपोर्ट टर्मिनल के फेज टू की पहली मंजिल पर आलीशान रेस्टोरेंट बनाया गया है। जिसमें यात्रियों के साथ ही आमजन भी चाय, कॉफी, नाश्ते कर सकेंगे। फेज टू के अंदर दो फव्वारे भी बनाए गए हैं। जिससे फेज टू और भी खूबसूरत दिखाई दे रहा है।

टर्मिनल फेज टू का शुभारंभ मुख्यमंत्री और केंद्रीय नागर उड्डयन मंत्री बुधवार को करेंगे। जिसके बाद इस बिल्डिंग को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। जिसके बाद देहरादून एयरपोर्ट पुराने टर्मिनल की तुलना में करीब दस गुना बड़ा हो जाएगा।
- प्रभाकर मिश्रा एयरपोर्ट निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed