फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Admission For class six will begin this month at Maharana Pratap Sports College

देहरादून: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में इसी महीने शुरू होंगे कक्षा छह में दाखिले

Thu, 05 Nov 2020 12:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Nov 2020 12:03 AM IST
सार

  • 10वीं, 12वीं के छात्रों को भी अभिभावकों की सहमति के आधार पर मिलेगी एंट्री
  • खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने ली समीक्षा बैठक, भर्तियों के लिए भी शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

विज्ञापन
Dehradun: Admission For class six will begin this month at Maharana Pratap Sports College

विस्तार

देहरादून में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में कोविड-19 की वजह से अटकीं कक्षाएं और दाखिले इसी महीने से शुरू हो जाएंगे। बुधवार को खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने सचिवालय में स्पोर्ट्स कॉलेज की समीक्षा बैठक ली, जिसमें कई दिशा-निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि 10वीं, 12वीं के जिन छात्रों के अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्पोर्ट्स कॉलेज में भेजने की सहमति दे दी है, उनके लिए खेल विभाग एसओपी जारी कर सभी सुरक्षा उपाय अपनाते हुए कक्षाएं शुरू करेगा।
विज्ञापन



शैक्षिक सत्र 2020-21 में कक्षा छह में प्रवेश प्रक्रिया नवंबर के तीसरे सप्ताह में शुरू की जाएगी। इसके लिए एसओपी और संबंधित जिले के जिलाधिकारी से अनुमति लेने के बाद खेलवार जनपद स्तर पर प्रारंभिक और राज्य स्तर पर अंतिम चयन ट्रायल्स आयोजित कर दिसंबर 2020 तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कॉलेज में 38वें राष्ट्रीय खेलों और अन्य स्थापना सुविधाओं के तहत निर्माण कार्यों के संबंध में खेल मंत्री ने कार्यदायी संस्थान पेयजल निर्माण निगम को निर्धारित समय पर सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए।

ऊधमसिंह नगर में बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज खोल जाने के लिए मंत्री अरविंद पांडेय ने बिजपुरी, बाजपुर में युवा कल्याण विभाग की भूमि पर निर्माण करने के निर्देश दिए। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में पूर्व में स्वीकृत पदों और नए पदों को सृजित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश दिए गए।


बैठक में सचिव खेल बृजेश कुमार संत, संयुक्त निदेशक डॉ.धर्मेंद्र भट्ट, सतीश सार्की, उप निदेशक शक्ति सिंह, सहायक निदेशक नीरज गुप्ता, परियोजना प्रबंधक राकेश चंद तिवारी, कमलकांत शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed