{"_id":"5f3cd09a8ebc3e3cfd42cddb","slug":"dehradun-15-feet-tall-python-in-nangal-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: नांगल गांव में निकला 15 फीट लंबा अजगर, देखते ही मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: नांगल गांव में निकला 15 फीट लंबा अजगर, देखते ही मचा हड़कंप
Wed, 19 Aug 2020 01:05 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:05 PM IST
सार
- रेस्क्यू टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पकड़कर जंगल में छोड़ा
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
बारिश में राजधानी और आसपास के इलाकों से खतरनाक सांपों, अजगरों के निकलने का सिलसिला जारी है। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मंगलवार को लच्छीवाला इलाके के नांगल गांव में एक खेत से 15 फीट लंबा अजगर पकड़ा। अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम को दो घंटे जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नांगल गांव निवासी जहांगीर खान के खेत में भारी-भरकम अजगर निकल आया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों में घटना की जानकारी वन विभाग के बीट अधिकारी राजेश डोभाल को दी। सूचना पर तत्काल रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
रेस्क्यू टीम और वनकर्मियों की संयुक्त टीम ने दो घंटे की जद्दोजहद के बाद अजगर को पकड़ा। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसके बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। बतादें कि एक सप्ताह पहले भी टीम ने बालावाला इलाके से भारी भरकम अजगर पकड़ा था। टीम में विशेषज्ञ रवि जोशी, जितेंद्र बिष्ट, राजेश डोभाल, विमल बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
प्रजनन व भोजन की फिराक में बाहर निकल रहे सांप
वरिष्ठ सरीसृप विज्ञानी डॉ. अभिजीत दास के मुताबिक बारिश के मौसम में ही सांप प्रजनन करते हैं। इसके लिए वह सुरक्षित स्थान की तलाश में आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं। कई बार भोजन की फिराक में भी सांप घरों में घुस आते हैं।