फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: 12 year old boy spent his grandfather four lakh rupees, everyone Shocked

देहरादून: 12 साल के पोते ने शौक में उड़ाए दादा के चार लाख रुपये, कारनामे सुन हर कोई हैरान

Sun, 20 Sep 2020 02:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Sep 2020 02:22 PM IST
सार

  • दोस्तों को पैसे देकर मंगवाता था महंगे मोबाइल और लैपटॉप, घर में छुपाए थे चार मोबाइल 
  • दोस्त के घर में रखा था लैपटॉप, दोस्त को स्कूटर खरीदने के लिए भी दिए थे रुपये 

विज्ञापन
Dehradun: 12 year old boy spent his grandfather four lakh rupees, everyone Shocked
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में 12 साल के बच्चे ने दादा के लाखों रुपये अपने शौक पूरा करने में उड़ा दिए और किसी को कानों कान खबर नहीं हुई। घर में रखे पैसे कम लगे तो परिजनों को बच्चे पर शक हुआ।

विज्ञापन


शुरूआत में वह टालमटोल करता रहा, लेकिन फिर पुलिस के सामने सारी कहानी उगल दी। उसने घर के कई लाख रुपये दोस्तों के साथ महंगे मोबाइल और अन्य सामान पर खर्च कर दिए थे। उसने अपने दोस्त को स्कूटर खरीदने के लिए भी पैसे दिए थे।
विज्ञापन


मामला पटेलनगर थाना क्षेत्र का है। बच्चा कक्षा सात में पढ़ता है। उसके दादा और पिता रोज दुकान पर चले जाते हैं। उसकी मां परिवार से अलग रहती है। घर में बच्चे की दादी रहती है, लेकिन वह भी बीमार है। व्यापारी परिवार होने के कारण घर में हमेशा अच्छी खासी रकम रहती थी। एक दिन दादा को अलमारी से रकम गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक होने पर उन्होंने पोते से पूछताछ की। थोड़ा डांटा तो उसने कुछ बातें उन्हें बता दी। घर में उसने चार महंगे मोबाइल छुपा रखे थे। उसने बताया कि ये मोबाइल दोस्तों ने लाकर दिए हैं। इसके लिए वह उन्हें पैसे देता था। पता चला कि उसने एक महंगा लैपटॉप भी खरीदा था और वह दोस्त के घर पर है।

सभी दोस्त नाबालिग हैं

इंस्पेक्टर पटेलनगर ने बताया कि बच्चे के दादा ने पुलिस से उसके दोस्तों की शिकायत की है। सभी दोस्त नाबालिग हैं। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने सारी कहानी बता दी। बताया कि बच्चा ही उन्हें पैसे लाकर देता था। पूरा मामला तीन से चार लाख रुपये के आसपास का बताया जा रहा है।

उम्र 12 साल, दोस्त 16 साल के
बच्चे की उम्र 12 साल है। जबकि, उसके दोस्त 16 साल के लगभग हैं। चूंकि, मोबाइल बच्चे को दुकानदार देता नहीं तो वह अपने दोस्तों से ही पैसे देकर मंगवाता था। पुलिस के अनुसार, घर से मिले चार मोबाइलों की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वह कहता था कि उसके पास पैसों की कमी नहीं है। 

किसी दुकानदार ने नहीं दिए सिम
बच्चे के दोस्त उससे मोबाइल की कीमत से अधिक पैसे लेते थे। इससे उनके शौक भी पूरे हो जाते थे। बताया जा रहा है कि एक दोस्त को उसने स्कूटर खरीदने के लिए भी पैसे दिए थे। उसने उनसे मोबाइलों के लिए सिम लाने को भी कहा, लेकिन नाबालिग होने के कारण किसी दुकानदार ने उन्हें सिम नहीं बेचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed