फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: 10 year old diesel auto-Vikram will remove till March 31

Dehradun: 10 साल पुराने ऑटो-विक्रम 31 मार्च तक सड़कों से होंगे बाहर, बैठक में हुए कई बड़े फैसले

Tue, 01 Nov 2022 11:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Nov 2022 11:27 PM IST
सार

संभागीय परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष व मंडलायुक्त सुशील कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में दून में प्रदूषण की बदहाल हो रही स्थिति पर पूर्व में शासन द्वारा अनुमोदित 18 स्टेट कैरेज रूटों पर पेट्रोल, बीएस वी-5, मानक सीएनजी, इलेक्ट्रिक सार्वजनिक वाहन के संचालन को लेकर निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
Dehradun: 10 year old diesel auto-Vikram will remove till March 31
ऑटो - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

राजधानी के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की में डीजल से चलने वाले 10 साल पुराने ऑटो-विक्रम अगले साल 31 मार्च के बाद सड़कों से बाहर कर दिए जाएंगे। संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की मंगलवार को हुई बैठक में परिवहन विभाग की ओर से तैयार प्रस्ताव पर मोहर लग गई। निर्णय लिया गया कि बाकी बचे सभी डीजल वाले ऑटो-विक्रम 31 दिसम्बर 2023 के बाद नहीं चलेंगे।

विज्ञापन


डीजल संचालित इन ऑटो-विक्रम की जगह सीएनजी की गाड़ियों का संचालन होगा। संभागीय परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष व मंडलायुक्त सुशील कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में दून में प्रदूषण की बदहाल हो रही स्थिति पर पूर्व में शासन द्वारा अनुमोदित 18 स्टेट कैरेज रूटों पर पेट्रोल, बीएस वी-5, मानक सीएनजी, इलेक्ट्रिक सार्वजनिक वाहन के संचालन को लेकर निर्णय लिया गया। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राजाजी नेशनल रिजर्व में जंगल सफारी के लिए सफारी गाड़ियों के लिए अतिरिक्त परमिट देने पर भी सहमति बनी। निर्णय हुआ कि सभी ई-रिक्शा चालकों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन


Haldwani News: सड़कों पर गड्ढे देख चढ़ा सीएम धामी का पारा, बैठक कर अधिकारियों को लगाई फटकार
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से अनुमति के बाद झाझरा, सुद्धोवाला, प्रेमनगर से बल्लूपुर, घंटाघर, परेड मैदान, सर्वे चौक, लालपुर, रायपुर तक सिटी बस सेवा के लिए नया रूट चिह्नित करने के साथ गाड़ियों के नए परमिट जारी करने का निर्णय लिया गया। इसमें सिटी बसों के संचालक भी परमिट के लिए आवेदन कर सकेंगे। बैठक में विक्रम, टेंपो वाहन को स्टेट कैरेज वाहन के परमिट जारी करने के साथ ही एमडीडीए, डालनवाला, द्वारिका स्टोर, तहसील चौक, रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, डॉटकाली मंदिर मार्ग पर जारी सिटी बस सेवा परमिट के विरुद्ध धारा 88 की कार्रवाई और उक्त मार्ग पर हल्के चार पहिया वाहनों को परमिट जारी करने के संबंध में चर्चा हुई। 

सिटी बसों में बुजुर्गों के लिए आरक्षित सीटें

दून में सिटी बसों में बुजुर्गों को अब खड़े होकर सफर नहीं करना होगा। इनके लिए सीटें आरक्षित होंगी। आरटीए की बैठक में निर्णय लिया गया कि सिटी बसों में महिला यात्रियों की तर्ज पर बुजुर्गों के लिए भी सीटें आरक्षित की जाएंगी। सफर के दौरान इन सीटों पर बैठे यात्रियों को बुजुर्गों के लिए सीटें खाली करनी होगी, जिसकी जिम्मेदारी चालक-परिचालक की होगी। सिटी बसों में बुजुर्गों के लिए सीटें आरक्षित करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

दिव्यांग यात्रियों के लिए सिटी बसों में लगेंगे रैंप 
संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में निर्णय लिया गया कि राजधानी के साथ ही हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की में सिटी बसों में दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप लगाए जाएंगे, ताकि दिव्यांग यात्री आसानी से बसों में सवार हो सकेें। दून में स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों में दिव्यांग यात्रियों के लिए लो फ्लोर की सुविधा है।

दून-कालसी मार्ग पर 15 बसों का संचालन होगा
देहरादून-कालसी मार्ग पर नए सिरे से 15 बसों के संचालन के साथ ही रायपुर, लाडपुर, रिंगरोड, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, बल्लीवाला, बल्लूपुर, प्रेमनगर तक सिटी बसों के लिए रूट तय किए गए। इस रूट पर संचालित बसों के परमिट हाईकोर्ट के आदेश पर निरस्त कर दिए गए थे। 

ये रहे मौजूद
आरटीओ सुनील कुमार शर्मा, आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी, एआरटीओ प्रशासन नवीन कुमार सिंह, एआरटीओ विकासनगर मनीष तिवारी, एआरटीओ ऋषिकेश अरविंद पांडे, एआरटीओ प्रवर्तन निखिलेश ओझा, एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत, सिटी बस, ऑटो-विक्रम यूनियनों के पदाधिकारी आदि। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed