Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Decoration will be done with eight quintals of flowers

Dehradun News: आठ क्विंटल फूलों से होगी सजावट, हर समय तैनात रहेंगे सेवादार

Wed, 11 Feb 2026 09:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Decoration will be done with eight quintals of flowers
- महाशिवरात्रि की तैयारी के लिए टपकेश्वर महादेव सेवादल की हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय में महाशिवरात्रि की तैयारी के लिए टपकेश्वर महादेव सेवादल की बैठक हुई। इसमें मंदिर में आने वाले भक्तों को परेशानी न हो इस पर चर्चा कर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए। महंत कृष्णा गिरी महाराज ने सेवादल के सेवादारों से कहा कि मंदिर की व्यवस्था बनाने में सभी हर समय आगे रहें। भक्तों को दर्शन में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। पानी की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। मंदिर के प्रवेश से लेकर दर्शन और लौटने तक के मार्ग को अभी तय कर व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने बताया कि आठ क्विंटल फूलों से मंदिर की सजावट की जाएगी। इसके लिए दिल्ली से गुलाब और गेंदे सहित अन्य फूल मंगाए गए हैं। अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि महाशिवरात्रि की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। 400 सेवादार व्यवस्था बनाने में पुलिस के साथ सहयोग करेंगे। इस अवसर पर महेश खंडेलवाल, मुकेश गुप्ता, राम माटा, आशीष गुप्ता, विनय गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed