फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   decision in commander conference.

संयुक्त कमांडर कांफ्रेंस में हो सकते हैं ये अहम फैसले

Sat, 21 Jan 2017 11:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Jan 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
decision in commander conference.
भारतीय सैन्य अकादमी - फोटो : AmarUjala

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को संयुक्त कमांडर कांफ्रेंस में यूनिफाइड कमांड समेत कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री मनोहर परिकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सहित तीनों सेनाओं के प्रमुख और कमांडर शामिल होंगे।

विज्ञापन


कांफ्रेंस की सभी तैयारियां शुक्रवार को पुख्ता कर ली गईं। पीएम मोदी की अध्यक्षता में शनिवार सुबह 9:30 बजे कांफ्रेंस शुरू हो जाएगी। दोपहर 3:30 बजे कांफ्रेंस का समापन होगा। पीएम छह घंटे तक कांफ्रेंस में रहेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत, एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनाओ, चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल सुनील लांबा, ईस्टर्न आर्मी कमांडर ले. जन. प्रवीन बख्शी, नार्दर्न आर्मी कमांडर ले. जन. देवराज अंबु, वेस्टर्न आर्मी कमांडर ले. जन. सुरेंद्र सिंह, सेंट्रल आर्मी कमांडर ले. जन. बलवंत सिंह नेगी, ट्रेनिंग कमांडर ले. जन. डीआर सोनी तमाम अफसर देहरादून पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये अहम फैसले हो सकते हैं

decision in commander conference.
PM Modi

कांफ्रेंस में यूनिफाइड कमांड के अलावा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से लगती सीमा और जम्मू एंड कश्मीर में एलओसी की संवेदनशीलता, नॉर्थ ईस्ट से लेकर जम्मू एंड कश्मीर तक फैली चीन सीमा, चीन सीमा पर नई माउंटेन कोर स्थापित करने का लंबित मुद्दा, जम्मू एंड कश्मीर में अर्द्ध सेना जैसे बीएसएफ, सीआरपीएफ और सैन्य बलों की तैनाती, आर्म्ड फोर्स में कम से कम कैजुएलिटी, सामरिक महत्व के हथियारों की जरूरत और उन्हें लगाने के क्षेत्र, आर्मी कमांडर और कोर कमांडरों की क्षेत्रवार रिपोर्ट, आतंकवादी गतिविधियों पर सेना का रुख, सैनिकों और पूर्व सैनिकों से जुडे़ मामले और सोशल मीडिया से जुड़े मसलों पर अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed