फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Death-state-agitator-Ramprasad-Rathore

Dehradun News: राज्य आंदोलनकारी रामप्रसाद राठौर का निधन, मसूरी में शोक की लहर

Wed, 05 Apr 2023 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Death-state-agitator-Ramprasad-Rathore
उत्तराखंड राज्य निर्माण में अहम योगदान देने वाले रामप्रसाद राठौर के निधन से मसूरी में शोक की लहर है। मंगलवार को शहर के राज्य आंदोलनकारियों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त कर उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन

बार्लोगंज मसूरी निवासी चिन्हित राज्य आंदोलनकारी रामप्रसाद 73 साल के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनकी बेटी नीतू शर्मा ने बताया कि सोमवार को उन्होंने घर पर अंतिम सांस ली और मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार चंद्रबनी देहरादून में हुआ। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन के संयोजक प्रदीप भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में स्वर्गीय रामप्रसाद के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्हें मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन और बडोनी स्मृति समिति ने इंद्रमणी बडोनी जयंती पर सम्मानित भी किया था। उनके निधन पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, पूरण जुयाल, देवी गोदियाल, श्रीपति कंडारी, कमल भंडारी, बिल्लू वाल्मिकी, रजत अग्रवाल, आरपी बडोनी आदि ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed