फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Death of husband and wife by gas cylinder blast

झोपड़ी में आग लगने से फटा गैस सिलेंडर, सो रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

Mon, 04 Dec 2017 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर Updated Mon, 04 Dec 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
 Death of husband and wife by gas cylinder blast
हरिद्वार श्यामपुर ‌स्थित चंडीघाट पुल के नीचे बस्ती की एक झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने के बाद झोपड़ी में रखा गैस से भरा सिलेंडर फट गया। कुछ समझ में आता तब तक दपति आग की चपेट में आ गया और उनकी मौत हो गई। दर्दनाक हादसे से बस्ती में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


आग ने लगने से झोपड़ी में रखा गैस से भरा सिलेंडर फट गया और आग ने विकराल रूप ले लिया। दंपति भीख मांगकर अपना गुजारा करता था। पुलिस की जानकारी के अनुसार चंडीघाट पुल के नीचे बस्ती में रामू पुत्र नामा लूम आयु 50 वर्ष फूलवती पत्नी रामू आयु 48 वर्ष झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। यह दोनों भीख मांगकर गुजारा करते थे।
विज्ञापन


रविवार की रात को करीब एक बजे झोपड़ी में आग लग गई। जिसमें झोपड़ी के अंदर रखा गैस का सिलेंडर फट गया। झोपड़ी के अंदर सो रहे दोनों पति-पत्नी दोनों की जल कर मृत्यु हो गई। आनन-फानन में मौके पर पहुंची चंडीघाट चौकी पुलिस ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। जिसे अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह दोनों पति-पत्नी के शव को बाहर निकाला गया। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय में भेजा गया है। दोनों पति पत्नी मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। काफी समय से चंडीघाट बस्ती में भीख मांगकर अपना गुजारा कर रहे थे, इस घटना से पूरी बस्ती में दहशत का माहौल बना हुआ है।

वही छोटे-छोटे बच्चे भी डर रहे हैं। आग लगने की घटना से दोनों शव इतनी बुरी तरह से जल गए थे। जिन लोगों ने भी शव देखे, उनकी रूह कांप उठी है। घटना के बाद डर के मारे लोग रात को सो नहीं पाए है। थाना अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा का कहना है कि दोनों की मृत्यु झोपड़ी में आग लगने के कारण हुई है। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है इसकी जानकारी जुटाई  जा रही है।

 

पहले भी हो चुके हैं हादसे

 Death of husband and wife by gas cylinder blast
चंडी घाट बस्ती में आग लगने से दर्दनाक पति-पत्नी की मृत्यु होने से बस्ती में  दहशत का माहौल है। पहले भी बस्ती के अंदर आग लगने से काफी लोगों का नुकसान हुआ था। काफी लंबे समय से चंडी घाट पुल के नीचे काफी बड़ी संख्या में झुग्गी झोपड़ी बनाकर ग्रामीण अपना पालन पोषण कर रहे हैं ।

दीपावली व तेज गर्मी में आग लगने का डर लगा रहता है। रविवार को रात झोपड़ी में आग लगने से अंदर गैस सिलेंडर फटने से पति-पत्नी की मृत्यु ने सबका दिल दहला दिया है। गनीमत यह रही कि आसपास में कोई दूसरी झुग्गी झोपड़ी नहीं थी। गैस सिलेंडर के फटने के कारण बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

चंडीघाट बस्ती के ग्रामीण राजकुमार मिश्रा, मुन्ना ठाकुर, बीना देवी, राजेश शर्मा, रूप नारायण यादव, महादेव, गब्बर सिंह, चंद्रपाल, ऋषिपाल,पप्पू प्रसाद आदि का कहना है कि बस्ती के अंदर पहले भी कई बार आग लगने से ग्रामीणों का काफी नुकसान हुआ था। रात के समय बस्ती के अंदर आग लगने का खतरा मंडराता रहता है। जिससे ग्रामीण दहशत का माहौल में जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed