फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death of an accused in police custody

यहां वर्दी पर मंडरा रहा दहशत का साया

Tue, 15 Apr 2014 10:50 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 15 Apr 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
death of an accused in police custody

देहरादून की डालनवाला कोतवाली में संतरी ड्यूटी पर मुस्तैद था, हवालात खुली थी और हर कक्ष खाली था।

विज्ञापन


पढ़ें, भारत के आगे झुक गया पाकिस्तान का 'शीश'

थाना ऑफिस में एक महिला कांस्टेबिल के साथ मौजूद चार पुलिसकर्मी दबी जुबान में रजनीश की मौत पर बातें कर रहे थे। अचानक अंधविश्वास भरी बातों ने माहौल को और दहशत भरा बना दिया।
विज्ञापन


कस्टडी में रजनीश उर्फ लाला की मौत के बाद डालनवाला कोतवाली का नजारा सोमवार को कुछ ऐसा ही था। इस कोतवाली की अंधविश्वास की कहानी बरसों पुरानी है।

पढ़ें, कांग्रेस को मिला एक और मजबूत हाथ का साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पीपल का पेड़ कटने के बाद ही यहां होने वाली हर अनहोनी को उससे जोड़कर देखा जाता था। रणबीर एनकाउंटर का खेल भी डालनवाला से जुड़ा रहा। एक प्रेमी द्वारा कोतवाली में पिटाई के बाद मौत को गले लगाने को लेकर काफी बवाल मचा था।


अब रजनीश की हवालात में मौत ने अंधविश्वास में इजाफा ही किया है। इस संवाददाता ने सोमवार को दोपहर बारह बजे के करीब कोतवाली का हाल जाना। ऑफिस के गेट पर संतरी अपनी ड्यूटी में मशगूल था।

पढ़ें, देहरादून पुलिस ने लिखी एक और 'खून' की कहानी

निरीक्षक, महिला कक्ष, उप निरीक्षक और जन सुविधा केन्द्र पूरी तरह खाली था। थाना ऑफिस में एक महिला कांस्टेबिल समेत चार लोग अपनी कुर्सी पर थे। बिना परिचय दिए ऑफिस के अंदर प्रवेश किया तो हर किसी ने चुप्पी साध ली।

पढ़ें, जीत के लिए 'माओवादियों' की शरण में नेताजी

किसी ने नहीं पूछा तो संवाददाता हवालात की तरफ बढ़ गया। इसी बीच एक आवाज आई कि बंदे का भूत तो नहीं आएगा। उधर से एक कांस्टेबिल ने तपाक से मसूरी कोतवाली के भूत का उदाहरण दाग दिया।

थाने में सुसाइड किए जाने के कारण काफी समय सिपाही का भूत दहशत का पर्याय रहा। वापस आकर भूत का सवाल किया तो फिर से चुप्पी साध ली गई।

रजनीश की मौत पर मुकदमा दर्ज होने का सवाल किया तो पुलिसकर्मी समझ गए कि सवालकर्ता मीडिया से जुड़ा है।

हां-ना करने के बजाए एक सिपाही फोन पर बात करने के बहाने बाहर निकल गया, जबकि दूसरे कर्मचारी अपने काम में मशगूल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed