{"_id":"48fd84cb73002aa957247fdb46a2b21c","slug":"death-in-truck-and-bike-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलगाम ट्रक ने ली बाइक सवार की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलगाम ट्रक ने ली बाइक सवार की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Thu, 06 Nov 2014 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार युवक की जान ले ली। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
बुधवार रात करीब नौ बजे बाइक सवार युवक ऋषिकेश से आईडीपीएल की ओर आ रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह बापूग्राम मार्ग की ओर बढ़ा, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से जा गिरा दूर
टक्कर लगते ही युवक छिटककर सड़क पर जा गिरा और गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि जब तक उसे अस्पताल पहुंचाते, मौत हो गई।
आईडीपीएल चौकी इंचार्ज योगेश कुमार ने मृतक की शिनाख्त विकास (30) पुत्र राम कुमार निवासी गली नंबर एक बीस बीघा, बापूग्राम के रूप में कराई है। बताया कि हादसा के बाद चालक फरार हो गया। ट्रक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विभिन्न हादसों में पांच घायल
ऋषिकेश में विभिन्न हादसों में मां बेटी सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार शाम हरिद्वार रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर शुभम शर्मा (13) पुत्र अशोक कुमार निवासी शास्त्री नगर और रेलवे रोड पर नारायण सिंह रावत (52) निवासी इंदिरानगर और रायवाला क्षेत्र में हरी बहादुर (55) निवासी प्रतीतनगर घायल हो गए।
वहीं, श्यामपुर क्षेत्र में एक अन्य हादसे में विनीता भट्ट (30) पत्नी शिवदत्त भट्ट और उनकी तीन वर्षीय पुत्री खुशी चोटिल हुई है।