{"_id":"102162febabc548814d2bc1ae9b3e01a","slug":"death-in-road-accident-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराकर पलटी कार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराकर पलटी कार, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 05 Nov 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के नजीवाबाद हाईवे पर पीली नदी के पास ट्रक से टकराकर एक कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार दून के एक परिवार के एक सदस्य की मौत हो जबकि बहन, जीजा एवं मृतक का पुत्र घायल हो गए। दुर्घटना बुधवार दोपहर करीब साढे़ बारह बजे के आस पास घटित हुई।
विज्ञापन
राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना
देहरादून की इंदर रोड भल्ला सिंह कॉलोनी गली नंबर पांच निवासी इदरीस 42 वर्ष पुत्र शौकिन अपनी बहन इदरीसा, बहनोई शकिल एवं पुत्र अरमान के साथ मुरादाबाद से लौट रहे थे।
विज्ञापन
पीली नदी के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकराने के बाद कार सड़क किनारे पेड से जा भिड़ी और फिर पलट गई। राहगीरों की सूचना पर श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
शव पोस्टमार्टम को भेजा
पुलिस ने एम्बुलेंस 108 के ईएमटी विनोद सिंह एवं पायलट नरेश यादव की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। कुछ ही देर में उपचाराधीन इदरीस की मौत हो गई जबकि अन्य परिजनों को भर्ती कराया गया।
थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा के अनुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक पेशे से ठेकेदार था।