फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death during rafting in rishikesh

पर्यटकों से भरी राफ्ट गंगा में पलटने से एक की मौत, बीच में राफ्ट छोड़कर भागा गाइड

Sat, 13 May 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 13 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
death during rafting in rishikesh

शिवपुरी घूमने आए दिल्ली के पर्यटकों भरी राफ्ट गंगा में पलटने से एक युवक की मौत हो गई। हालांकि रेस्क्यू कर नौ पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।  

विज्ञापन


बीते शुक्रवार शाम महरौली, दिल्ली से सात सदस्यीय पर्यटकों का दल राफ्टिंग के लिए शिवपुरी आया था। दल के सभी सदस्य यहां एक बीच कैंप में ठहरे थे। शनिवार सुबह सभी शिवपुरी से राफ्टिंग करते हुए मुनिकीरेती आ रहे थे।
विज्ञापन


राफ्ट में दिल्ली के ही तीन अन्य पर्यटक भी सवार थे। इसी बीच गंगा में गोल्फ कोर्स रैपिड के ऊपर से गुजरते हुए राफ्ट बेकाबू होकर पलट गई। पीछे से आ रही दूसरी राफ्ट में मौजूद गाइडों ने रेस्क्यू कर 10 पर्यटकों पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक युवक सुभाष (34) पुत्र देशमुख निवासी महरौली, दिल्ली बेहोश हो गया। 108 आपातकालीन सेवा ने उसे ऋषिकेश सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद दिल्ली परिजनों को सूचित कर दिया है।


भगवान भरोसे छोड़ गाइड भागे सुभाष (मृतक) के चचेरे भाई दीपक पुत्र श्यामलाल निवासी महरौली, दिल्ली ने आरोप लगाया कि राफ्ट पलटने पर उसमें सवार दो राफ्टिंग गाइड पर्यटकों को छोड़कर भाग गए। गनीमत रही कि पीछे से आ रही एक अन्य राफ्ट के गाइडों ने चार पर्यटकों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed