फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Death due to dengue in Kotdwar Dengue Cases in Uttarakhand news in hindi

Dengue Attack: कोटद्वार में एक और मौत, प्रदेश में लगातार बढ़ती जा रही डेंगू के मरीजों की संख्या

Thu, 14 Sep 2023 02:24 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 14 Sep 2023 02:24 PM IST
सार

डेंगू का रूप लगातार भयावह हो रहा है। कोटद्वार में गुरुवार को डेंगू से एक और मौत हो गई। 

विज्ञापन
Death due to dengue in Kotdwar Dengue Cases in Uttarakhand news in hindi
डेंगू - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोटद्वार में डेंगू से एक और मौत हो गई। यहां अब तक डेंगू से चार लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेशभर में डेंगू के लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


गुरुवार को जौनपुर निवासी मनोज नेगी (38) की मौत हो गई है। गाड़ी घाट निवासी विकास महेश्वरी ने बताया कि सोमवार को मनोज नेगी की हालत बिगड़ने पर कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें देहरादून रेफर कर दिया था। जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Water Sports Cup: टिहरी झील पर रोमांचक खेल शुरू, चार दिवसीय आयोजन का वन मंत्री सुबोध उनियाल ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू का स्ट्रेन डी-2 ले रहा मरीजों की जान
डेंगू का स्ट्रेन डी-2 लोगों की जान ले रहा है। डेंगू का रूप लगातार भयावह हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू किडनी, लिवर और फेफड़ों पर अटैक कर रहा है। इस साल अब तक जिले में 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। दून में डेंगू के सबसे घातक स्ट्रेन डी-2 की पुष्टि हुई है। दून मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबॉयोलॉजी लैब में डेंगू एलायजा पॉजिटिव के बाद सीरोटाइप आरटीपीसीआर जांच जिन सैंपलों की हुई, उनमें 95 फीसदी में डी-2 स्ट्रेन मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed