फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Death audit of maternal deaths during pregnancy and after delivery will be mandatory: CS Radha Raturi

Dehradun News: गर्भावस्था और प्रसव के बाद मातृ मृत्यु का अनिवार्य होगा डेथ ऑडिट, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Wed, 23 Oct 2024 09:38 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Oct 2024 09:38 AM IST
सार

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की गवर्निंग बॉडी की बैठक हुई, जिसमें मुख्य सचिव ने हरिद्वार जिले में मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Death audit of maternal deaths during pregnancy and after delivery will be mandatory: CS Radha Raturi
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रदेश में मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए गर्भावस्था और प्रसव के बाद होने वाली मृत्यु का अनिवार्य रूप से ऑडिट किया जाएगा। उन्होंने हरिद्वार जिले में मातृ मृत्यु दर में सुधार लाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

मंगलवार को सचिवालय में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की 12वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक में मुख्य सचिव ने कोरोना काल में प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए थे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए गए। केदारनाथ धाम, आदि कैलाश समेत सभी उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आने वाले धामों, पर्यटक स्थलों, होटलों व धर्मशालाओं पर पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर रखे जाएं। जिससे आपात स्थिति में मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा मिल सके।

विज्ञापन

मानव संसाधन में सुधार पर विशेष ध्यान 
राज्य में मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए हरिद्वार में पायलट प्रोजेक्ट को शीघ्र शुरू किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से भी प्रभावी समन्वय बनाया जाए। राज्य को 2025 तक टीबी मुक्त करने के लक्ष्य को समय से पूरा करने को मुख्य सचिव ने टीबी बाहुल्य वाले क्षेत्रों का चिह्नित कर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को हिदायत दी है कि राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, चिकित्सा सेवाओं व मानव संसाधन में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हर दिन 46 लाख रुपये प्रदेशवासियों से ठग रहे साइबर अपराधी, हैरान करने वाले हैं ये आंकड़े

बैठक में एनएचएम के तहत कार्यरत कार्मिकों के मानदेय को युक्ति संगत करने प्रस्ताव को अनुमति दी गई। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सल्ट व चौखुटिया में सेंट्रल ऑक्सीजन पाइप लाइन, सहसपुर व डोईवाला में ऑक्सीजन प्लांट के लिए वित्तीय स्वीकृति दी गई। बैठक में अपर सचिव धीराज गर्ब्याल, अपर सचिव स्वाति भदौरिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed