फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dear park will closed

देहरादून का 'डियर पार्क' होगा बंद

Tue, 27 Aug 2013 10:54 AM IST
अमर उजाला, प्रेम प्रताप सिंह, देहरादून
अमर उजाला, प्रेम प्रताप सिंह, देहरादून Updated Tue, 27 Aug 2013 10:54 AM IST
विज्ञापन
dear park will closed

देहरादून के डियर पार्क में कुलाचे भरते चीतल, यह नजारा जल्द ही बीतों दिनों की बात हो जाएगी।

विज्ञापन


केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने विकासनगर और पांवटा साहिब के बीच स्थित रामपुर मंडी डियर पार्क का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। यहां से सात चीतलों को देहरादून के मालसी डियर पार्क में शिफ्ट किया जाएगा।

इस सिलसिले में वन संरक्षण यमुना वृत्त ने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक से अक्टूबर 2013 तक शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अनुमति मांगी है।

रामपुर मंडी का चेतना केंद्र प्राणी उद्यान (डियर पार्क) काफी पुराना है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से दून और मसूरी आने वाले पर्यटक इस पार्क में कुछ पल ठहरने के बाद ही आगे बढ़ते हैं। लेकिन अब पर्यटकों को मायूस होना पड़ेगा।
विज्ञापन


प्रभागीय वन अधिकारी देहरादून ने यहां से सात चीतलों को मालसी डियर पार्क शिफ्ट करने पर सहमति दे दी है। यह काम भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों की देखरेख में होगा। शिफ्टिंग से पहले इन चीतलों के स्वास्थ्य की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर मंडी क्षेत्र में हाथियों के आतंक से भी चीतलों को खतरा बना हुआ है। चीतलों को मालसी डियर पार्क में शिफ्ट करने के लिए मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
- आरके मिश्रा, वन संरक्षक यमुना वृत्त

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed