फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Deadly attack on woman for intervening in a quarrel

देहरादून: एक महिला को दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, हुआ जानलेवा हमला

Thu, 22 Jul 2021 12:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 22 Jul 2021 12:59 PM IST
सार

सुरेंद्र पाल की पत्नी गत 13 जुलाई को घर से दूध लेने के लिए जा रही थी। रास्ते में देखा कि दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था।

विज्ञापन
Deadly attack on woman for intervening in a quarrel
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

एक महिला को दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करना भारी पड़ गया। इनमें से एक पक्ष ने उस महिला पर ही जानलेवा हमला कर दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति की शिकायत पर क्लेमेंटटाउन थाने में दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुरेंद्र पाल निवासी टर्नर रोड ने शिकायत की है। सुरेंद्र पाल की पत्नी गत 13 जुलाई को घर से दूध लेने के लिए जा रही थी। रास्ते में देखा कि दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था। इस पर सुरेंद्र की पत्नी ने झगड़ा बंद करने को दोनों पक्षों को समझाया।
विज्ञापन


इसके बाद वह दूध लेने चली गई, लेकिन इसके बाद जब लौटने लगी तो एक पक्ष धीरज और उसकी पत्नी कविता ने सुरेंद्र की पत्नी पर ईंट व सरिये से वार कर दिया। हमले में सुरेंद्र पाल की पत्नी बुरी तरह घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र के अनुसार बेहोशी की हालत में वह अपनी पत्नी को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें दून अस्पताल भेज दिया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया है। एसओ क्लेमेंटटाउन धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed