{"_id":"f55d42d93fbf829af3568b30b0e9157b","slug":"dead-body-of-woman-and-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर की पैड़ी पर महिला और किशोरी का शव, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर की पैड़ी पर महिला और किशोरी का शव, सनसनी
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 08 Aug 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरकी पैड़ी पर कुंभ के दौरान लगने वाले अस्थायी पिलर के पास एक महिला एवं एक किशोरी का शव फंसा हुआ मिला। इससे हरकी पैड़ी क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि हरकी पैड़ी के पास दो शव फंसे हैं। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शव बाहर निकाला।
विज्ञापन
महिला की उम्र 47 के लगभग
कोतवाली के एसएसआई पंकज देवरानी ने बताया कि एक लाश करीब 47 वर्षीय महिला की है, जिसने काला सलवार एवं काला-सफेद कुर्ता पहना है।
दूसरी लाश करीब 12 वर्षीय लड़की की है, जिसने सफेद बनियान और काला कच्छा पहने हुआ है लड़की के गले में साईं बाबा का लाकेट पड़ा हुआ है।
हो सकती हैं मां-बेटी
पुलिस का मानना है कि लाश दो दिन पुरानी हो सकती है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों मां-बेटी भी हो सकती हैं।
पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया कहा जा सकता है कि दोनों की मौत पानी में डूबने से हुई होगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद स्थित स्पष्ट होगी।