{"_id":"58e739d24f1c1b68625b46d2","slug":"dead-body-found-near-bageshwar-taxi-stand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के ड्राफ्टमैन की हत्या, शव मिलते ही फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग के ड्राफ्टमैन की हत्या, शव मिलते ही फैली सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Fri, 07 Apr 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
ishwari dutt mishra
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग में कार्यरत ड्राफ्टमैन की हत्या कर दी गई। उसका शव जिला मुख्यालय के भराड़ी टैक्सी स्टेंड की सीढ़ियों पर पड़ा मिला। मृतक के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इस घटना से धार्मिक नगरी में सनसनी फैली हुई है।
कुछ लोगों ने शुक्रवार सुबह पुलिस को बागेश्वर के टैक्सी स्टेंड के पास सीढ़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना दी। कोतवाल टीआर वर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव के सिर पर गहरी चोट के निशान थे जिनसे खून निकल रहा था।
विज्ञापन
मृतक के पास से मिली बैंक की पासबुक के आधार पर उसकी पहचान गरुड़ के परकोटी निवासी ईश्वरी दत्त मिश्रा (55 वर्ष) पुत्र दामोदर मिश्रा के रूप में की गई। पूछताछ में पता चला कि ईश्वरी दत्त सिंचाई खंड कपकोट में ड्राफ्टमैन के पद पर तैनात था। वह कठायतबाड़ा में किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन
गरुड़ से बागेश्वर पहुंचे मृतक के बड़े भाई पूरन चंद्र मिश्रा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट है। शव का पोस्टमार्टम कर लिया है। जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर हथियार या अन्य कोई चीज नहीं मिली है। मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी। मृतक के पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है। फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जाएगी।
आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को पकड़ने में सीसीटीवी कैमरे बड़े कारगर साबित होते हैं। इसी को देखते हुए अधिकांश शहरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं लेकिन बागेश्वर में अभी तक क्लोज सर्किट कैमरे नहीं लगाए जा सके हैं। नगरपालिका कुछ स्थानों पर कैमरे लगाने की तैयारी जरूर कर रही है। चोरी, छेड़छाड़ और मारपीट जैसी घटनाएं हों या चोरियां किसी का खुलासा नहीं हो पाता है। गुरुवार की रात सिंचाई विभाग में कार्यरत ड्राफ्ट मैन की हत्या की घटना के बाद सीसीटीवी कैमरों की जरूरत महसूस की जाने लगी है।