{"_id":"206b826e507008179a03a3092be638a4","slug":"dead-body-found-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में हुई लड़ाई, सात दिन बाद मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में हुई लड़ाई, सात दिन बाद मिली लाश
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 26 Dec 2013 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह से लापता खन्नानगर कालोनी निवासी फैक्ट्री मैनेजर मिथुन त्यागी (30) का शव बृहस्पतिवार दोपहर कनखल क्षेत्र की ठोकर-पांच बंधे के समीप कुएं में पाया गया है।
विज्ञापन
चार दिन पहले कुएं के समीप मैनेजर की बाइक व हेलमेट बरामद हुआ था। अब तक ये माना जा रहा है कि युवक फिसलकर कुएं में गिर गया होगा।
पिता की मांग पर हुई तलाशी
बृहस्पतिवार सुबह भेलकर्मी आरके त्यागी ने सीओ सदर राजेश भट्ट से मुलाकात की। मांग रखी कि उनके लापता पुत्र मिथुन त्यागी की तलाश में कुआं खंगाला जाए। सीओ सदर के निर्देश पर ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी पंकज गैरोला, एसएसआई अनुज सिंह गोताखोर लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
कुछ देर की तलाशी के बाद गोताखोरों ने कुएं से मिथुन का शव बरामद किया। रस्सों की मदद से शव बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि युवक घर से झगड़कर निकला था।
जेब में एक लाख रूपए
कोतवाली प्रभारी पंकज गैरोला ने बताया कि मृतक की जेब से एक लाख रुपए व सोने की अंगूठी ज्यों की त्यों मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
रोते रहे पिता
पिता भेलकर्मी का रो-रो कर बुरा हाल है। इनकी मुंह से यही निकल रहा है कि "बेटा, काश तू यहां न आता। तेरी जेब में रुपए थे, कहीं होटल में कमरा ले लेता। मेरा तो अब सब कुछ उजड़ गया है।" छोटा बेटा व रिश्तेदार उन्हें संभालने में लगे रहे।