{"_id":"5cadaef9bdec22140559c0cd","slug":"dead-body-found-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़कीः पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जिसके हाथ बंधे थे, परिजनों को हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़कीः पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जिसके हाथ बंधे थे, परिजनों को हत्या का शक
Wed, 10 Apr 2019 02:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 10 Apr 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव टोडा में पेड़ पर पीछे हाथ बंधा एक युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा। मृतक की पहचान प्रताप सैनी (30) पुत्र स्व. आशा सैनी निवासी खटका के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह प्रताप घर से खेत के लिए निकला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। युवक दो दिन पहले ही पत्नी और बच्चों को ससुराल छोड़कर आया था। कुछ साल पहले ही मृतक के पिता और भाई की मौत हुई थी। वरदात के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मामले में तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन