{"_id":"626bba5e2c387353a83e437c","slug":"dead-bodies-youths-of-bihar-and-delhi-submerged-in-ganga-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: गंगा में नहाते समय तेज लहरों की चपेट में आए बिहार और दिल्ली के युवा, एसडीआरएफ ने किए शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: गंगा में नहाते समय तेज लहरों की चपेट में आए बिहार और दिल्ली के युवा, एसडीआरएफ ने किए शव बरामद
Fri, 29 Apr 2022 03:52 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 29 Apr 2022 03:52 PM IST
सार
राहुल राज (27) पुत्र परमानंद गुप्ता निवासी मुर्तजी गंज, थाना मेहंदी गंज, पटना, बिहार तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में डूब गया था। वहीं आईटीबीपी कैंप के पास नदी किनारे दिल्ली निवासी चार दोस्त नहा रहे थे। इस दौरान एक युवक नहाते समय गंगा में डूब गया।
विज्ञापन
डूबना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसडीआरएफ ने गंगा में डूबे बिहार और दिल्ली के दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए हैं। बिहार निवासी युवक का शव बैराज और दिल्ली निवासी युवक का शव शिवपुरी में मिला है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिए हैं। मुनि की रेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि रविवार को पुलिस को सच्चाधाम घाट पर एक युवक के गंगा में डूबने की सूचना मिली थी।
परिजनों ने बताया कि राहुल राज (27) पुत्र परमानंद गुप्ता निवासी मुर्तजी गंज, थाना मेहंदी गंज, पटना, बिहार तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में डूब गया था। वहीं आईटीबीपी कैंप के पास नदी किनारे दिल्ली निवासी चार दोस्त नहा रहे थे। इस दौरान एक युवक नहाते समय गंगा में डूब गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के डूबने की सूचना पर शिवपुरी चौकी इंचार्ज सुनील पंत तुरंत फ्लड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवकों ने बताया कि आशीष कुमार (29) पुत्र रोहताश निवासी कराला 81, मोहम्मदपुर माजरी, दिल्ली तेज लहरों की चपेट में आकर बह गया था।

ये भी पढ़ें...काम की खबर: अब प्रमाणपत्र खोने का डर खत्म, डिजिलॉकर में मिलेंगे ये 84 दस्तावेज, फर्जीवाड़े पर भी लगेगी रोक
एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन दल युवकों की तलाश में गंगा सर्च अभियान चला रही थी। एसडीआरएफ ढालवाला के प्रभारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि शिवपुरी से आशीष कुमार और बैराज जलाशय से राहुल राज का शव बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव को एसडीआरएफ ने पुलिस को सौंप दिया है।