फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dead bodies of a young man and woman found in the guest house of Selaqui

Dehradun News: सेलाकुई के गेस्ट हाउस में मिला युवक-युवती के शव

Sat, 10 Jun 2023 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of a young man and woman found in the guest house of Selaqui
नगर पंचायत क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत युवक मेरठ और युवती हरबर्टपुर की रहने वाली बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बर्तवाल स्वीट शॉप के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में एक युवक ने कमरा बुक कराया था। यहां उसने अपना नाम राहुल (27) पुत्र वेदप्रकाश निवासी राजनगर गली नंबर दो मेरठ उत्तर प्रदेश बताया। कुछ देर बाद ही युवक के कमरे में एक युवती भी आ गई। रात करीब नौ बजे उन्होंने खाना मंगवाया। इसके कुछ देर बाद गेस्ट हाउस का एक कर्मचारी उनके कमरे के पास पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था। इस पर उसने अंदर झांककर देखा तो युवक पंखे से लटका हुआ था और युवती बेड पर पड़ी हुई थी। कर्मचारी के शोर मचाने पर अन्य लोग भी वहां आ गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने युवक और युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि युवती का नाम नेहा पांडे (26) है और वह यहां हरबर्टपुर के विवेक विहार में रहती थी। राहुल और नेहा करीब एक साल पहले सेलाकुई की एक कंपनी में नौकरी करते थे। राहुल नौकरी छोड़कर मेरठ चला गया था। पुलिस ने बताया कि युवती ने आत्महत्या जहर खाकर की या फिर पहले वो पंखे पर लटकी, इस संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------

युवती की सगाई होने पर प्रेमी जोड़े ने मौत को लगा लिया गले
- युवक पहले से था शादीशुदा, पत्नी से रहता था अलग
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। राहुल और नेहा एक दूसरे से प्यार करते थे। सेलाकुई स्थित कंपनी में काम के दौरान ही इन दोनों की मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ती गईं। राहुल पहले से शादीशुदा था और कुछ समय पहले ही युवती की सगाई हुई थी। अपने प्यार को परवान न चढ़ता देख दोनों ने मौत को गले लगाने का फैसला ले लिया।
पुलिस की प्राथमिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि युवक की एक बेटी भी है। हालांकि, युवती के प्यार के चलते वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रह रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी व उसके बीच तलाक तक की नौबत आई हुई थी। इसी बीच नेहा के परिजनों ने उसकी सगाई कर दी। इससे दोनों को लगने लगा कि अब वह साथ नहीं रह सकते, इसलिए उन्होंने आत्महत्या कर ली। एसओ सेलाकुई मोहन सिंह ने बताया कि मामले की हर स्तर से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed